Homeवायरल न्यूज़,
सूर्य और बुध कन्या राशि में बनाने जा रहे हैं बुधादित्य योग, जानें राशियों पर असर

सोमवार को सूर्य सुबह 6 बजकर 46 मिनट पर अपनी सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में जा रहे हैं। ग्रहों के राजा सूर्य 17 अक्टूबर तक इसी राशि में रहेंगे। वहीं, 18 सितंबर 2018 को बुध भी सिंह राशि से निकलकर अपनी कन्या में प्रवेश करेंगे। कन्या राशि बुध की उच्च राशि है। इस तरह कन्या राशि में बुधादित्य योग बनेगा। जानें राशियों पर कैसा होगा असर...

मेष- à¤¬à¥à¤§ के गोचर अनुसार धर्मशास्त्रों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ होगा। सूर्य आपकी राशि के छठवें भाव में गोचर कर रहा है। इस दौरान छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता मिलेगी। शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। लंबी यात्रा के अवसर बन सकते हैं।

वृष- à¤¬à¥à¤§ के गोचर से मानसिक तनाव, कार्यों में असफलता, आर्थिक हानि हो सकती है। वहीं सूर्य के पांचवें भाव में होने के कारण मिश्रित फल मिलेंगे। अधिकारियों से लाभ मिल सकता है।

मिथुन- à¤®à¤¿à¤¥à¥à¤¨ राशि वाले जातकों के लिए बुधादित्य योग चौथे भाव में होगा। माता को सुख प्राप्त मिलेगा, लेकिन उनके स्वास्थ्य का ध्यान रखें। धन लाभ, वाहन सुख, कार्यस्थल पर अधिकारियों से लाभ मिलेगा। प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

कर्क- à¤¬à¥à¤§ के गोचर अनुसार साहस-पराक्रम में कमी महसूस होगी। धन हानि होगी। सूर्य के कारण लंबी यात्रा के योग बन रहे हैं। समाज में प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेल-मिलाप होगा। कार्यक्षेत्र में प्रमोशन या ट्रांसफर हो सकता है। 

सिंह- à¤¸à¤¿à¤‚ह राशि वाले जातकों के लिए गोचर से दूसरे भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। धन लाभ होगा, लेकिन क्रोध और वाणी में संयम बनाकर रखें। प्रतिष्ठा बढे़गी।

कन्या- à¤•à¤¨à¥à¤¯à¤¾ राशि वाले जातकों के लिए पहले भाव में बुधादित्य योग से धनहानि के योग हैं। लेन-देन में सावधानी रखें। वाणी पर संयम रखें, अन्यथा विवाद हो सकता है। खर्च बढ़ सकते हैं।

तुला- 12वें भाव में बुधादित्य योग बनने से धन हानि, सुख में कमी, शत्रुओं का भय रहेगा। यात्रा के योग बन रहे हैं। स्वास्थ्य और कार्यस्थल में परेशानी हो सकती है।

वृश्चिक- à¤µà¥ƒà¤¶à¥à¤šà¤¿à¤• राशि वाले जातकों के लिए 11वें भाव में बुधादित्य योग बन रहा है। कई जगहों से धन लाभ होगा। आध्यात्मिक कार्यों में मन लगेगा। कोई बड़ी उपलब्धि मिल  à¤¸à¤•à¤¤à¥€ है।

धनु- à¤§à¤¨à¥ राशि वाले जातकों के लिए 10वें भाव में गोचर होने से परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आय में वृद्धि होगी। सरकार से लाभ मिलेगा। नए पद की प्राप्ति होगी। शत्रुओं पर विजय मिलेगी। कार्य सफल होंगे।

मकर- à¤¨à¥Œà¤µà¥‡à¤‚ भाव में यह गोचर मिश्रित फल देगा। आर्थिक लेन-देन में सावधानी रखें। यात्रा सफल नहीं होगी। क्रोध और वाणी में संयम बनाकर रखें।

 

कुंभ- à¤…ष्टम भाव में गोचर से शत्रु परास्त होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। कार्यों में सफलता मिलेगी। फिर भी यह समय यह समय आपके लिए थोड़ा उतार-चढ़ाव वाला होगा।

मीन- à¤¸à¤¾à¤¤à¤µà¥‡à¤‚ भाव में बुध और सूर्य का गोचर होने से मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सभी प्रकार के सुख मिलेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। जीवनसाथी से विवाद करने से बचें। यदि पार्टनर कामकाजी है, तो उसे लाभ होगा।

Share This News :