Homeमनोरंजन ,
दीपक ठाकुर ने किया कुछ ऐसा कि रोने लगीं दीपिका

बिहार के सिंगर दीपक ठाकुर ने Bigg Boss 12 के घर के अंदर सभी को अपने मजेदार अंदाज और सुरीली आवाज से दीवाना बना दिया हैं। घर के अंदर आने के बाद उनका पहला गाना सुनकर ही घरवाले उनकी आवाज के कायल हो गए थे। लेकिन इस बार तो उन्होंने ऐसा गाना गा दिया कि टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की आंखों में आंसू आ गए और वो सबके सामने ही रोने लगी। जी हां, बिग बॉस 12 का ये अनसीन वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

 

दीपिका ने बोला-'दूसरा गाना गाओ...' 
इस वीडियो में दीपक ठाकुर जेपी दत्ता की फिल्म 'बॉर्डर' का एक गाना 'संदेशे आते हैं' गाते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दीपिका किचन में काम कर रही होती हैं। जैसे ही दीपक इस गाने को गाते हैं उनकी आंखों में आंसू छलक आते हैं। दीपिका गाने को सुनने के बाद दीपक से कहती हैं कि कोई दूसरा गाना गाओ, ये बड़ा सिचुएशनल गाना गा दिया। इसके बाद दीपक चौंक कर उनकी तरफ देखते हैं और पूछते हैं कि आप रो रही हैं क्या। टीवी की ये फेवरेट बहू लाख छुपाने की कोशिश करती है लेकिन अपने आंसू छुपा नहीं पाती और रो पड़ती है। दीपिका कहती हैं- ''मैं काफी इमोशनल हूं, कुछ याद आ गया था। दीपक ने गलत गाना गा दिया।बाद में कुछ और कंटेस्टेंट वहां पहुंच जाते हैं। दीपिका को रोता देख नेहा पेंडसे बिहारी बाबू दीपक से कहती हैं-अब कोई धमाकेदार गाना गाओ। दीपिका केचेहरे पर हंसी तब आती है जब दीपक सनी लियोनी का 'लैला ओ लैला' सॉन्ग गाने लगते हैं। जिससे माहौल थोड़ा हल्का होता है और दीपिका के चेहरे पर एक बार फिर मुस्कान लौट आती है। बता दें कि टीवी शो 'ससुराल सिमर का' से पॉपुलर हुईं दीपिका ने इसी साल ब्वॉयफ्रेंड शोएब इब्राहिम से शादी की है।

Share This News :