Homeअपना शहर ,slider news,
सपाक्स के सब अपने हैं ,सिर झुकाकर मनाएंगे -कांग्रेस पर बोला हमला

 à¤•à¤¾à¤‚ग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की ओर रुख करने और नेताओं के मंदिर, मस्जिद, गुरुद्वारे जाने को शिवराज सरकार के वरिष्ठ मंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा ने चुनावी हिन्दुत्व की ओर जाना करार दिया और कहा कि यह चुनाव खत्म होते ही समाप्त हो जाएगा। मुख्यमंत्री की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान हो रही पथराव की घटना को उन्होंने जनता का आक्रोश मानने से साफ इंकार करते हुए इसे कुछ मनचलों की हरकत बताया। सपाक्स की नाराजगी पर बोले की सब अपने हैं। हमारे साथ ही आएंगे। सिर झुकाकर मनाएंगे.

कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व पर उन्होंने कहा कि ये मानकर चलते हैं कि अल्पसंख्यक समाज के पास कोई और विकल्प नहीं है। कांग्रेस मुसलमानों का दुरुपयोग करना चाहती है। पार्टी अकेले लड़ने की हिम्मत नहीं कर पा रही है। प्रदेश में चार कार्यकारी अध्यक्ष बनाए पर वरिष्ठ विधायक आरिफ अकील नहीं बन पाए। 28 साल में दूसरा अल्पसंख्यक विधायक नहीं जीता। महत्वपूर्ण पदों पर मुसलमान नहीं हैं। हम अल्पसंख्यक का ध्यान रखते हैं, वे (कांग्रेस) अलग से फोकस करते हैं। जनआशीर्वाद यात्रा के दौरान हुई पथराव की घटना पर कहा कि यह न तो साजिश है और न ही आक्रोश। जहां साजिश थी, वहां के लिए हमने बोला था और आज भी कायम हैं।

 

Share This News :