Homeअपना मध्यप्रदेश,
मध्यप्रदेश को हमने विकासशील राज्य बनाया है ; भूपेंद्र सिंह

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश के गृह एवं परिवहन मंत्री भूपेंद्र सिंह  à¤¨à¥‡ कहा कि पहले प्रदेश में नक्सलवाद और डकैती की समस्या थी, लेकिन आज ऐसा कुछ नहीं है। जब हमारी सरकार बनी थी तो हमारे सामने बहुत की बात सामने आई। आज 22 हजार मेगावॉट बिजली उत्पादन किया जा रहा है। पॉवर जनरेशन में मध्यप्रदेश आत्मनिर्भर हो गया है। दूसरी हमारे पास सिंचाई की समस्या थी, लेकिन अब ये नहीं। सड़कों की स्थिति भी आपके सामने थी, आज मध्यप्रदेश की सड़कें बहुत बेहतर हैं। मध्यप्रदेश में नगरिय निकाय चुनाव में महिलाओं को 50 प्रतिशत का हिस्सा दिया। लाड़ली लक्ष्मी, कन्यादान योजना सहित कई योजनाएं मध्यप्रदेश की सरकान ने महिलाओं के लिए चलाई।गांव सड़कों से जुड़े यह काम हमारी सरकार ने किया। छोटे गांवों को मुख्यमंत्री सड़क योजना के तहत जोड़े गए। नगरीय क्षेत्रों में भाजपा की सरकार ने बहुत तेजी से काम किया। मध्यप्रदेश के 22 शहर स्मार्ट सिटी के प्रोजेक्ट में शामिल हुए थे। स्वच्छता अभियान में देश के सभी शहरों में इंदौर और भोपाल सबसे ऊपर रहे।प्रधानमंत्री द्वारा चलाए गए स्वच्छता अभियान में पूरे देश में हमारा प्रदेश सबसे ऊपर पहुंचा है। पर्यटन के क्षेत्र में भी मध्यप्रदेश के पुरस्कार पिछले दो साल से मिल रहे हैं। कृषि के क्षेत्र में भी पिछले कई वर्षों से नंबर वन पर है। मेडिकल सेक्टर में हमारी सरकार आने के बाद बड़ा काम हुआ है। 46 वर्ष तक मध्यप्रदेश में कोई नया मेडिकल कॉलेज नहीं खोला गया था। हमारी सरकार आने के बाद नए मेडिकल कॉलेज खुले। आज प्रदेश में डॉक्टरों और नर्सों की कमी है, क्योंकि पहले कोई मेडिकल कॉलेज नहीं खोले गए। प्रदेश में 109 आईटीआई हैं। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतगर्त गरीबों के मकान बनाने का काम चल रहा है। गरीब के जीवन को सुरक्षा प्रदान कराने वाली कई योजनाएं हैं।मेधावी छात्र योजना के तहत बच्चों की फीस सरकार भरेगी। इसमें सरकार द्वारा कोई रिजर्वेशन नहीं है। इस योजना का लाभ किसी भी वर्ग के बच्चे ले सकते हैं। मध्यप्रदेश में जब से शिवराज सिंह चौहान सीएम बने, तब से प्रदेश में राजनीतिक स्थिरता रहीं। इसी स्थिरता की वजह से मध्यप्रदेश ने बहुत तेजी से प्रगति की। बच्चियों के साथ दुष्कर्म के दोषियों को फांसी दिलाने की बात सीएम ने कहीं और ऐसे मामलों में कोर्ट ने तेजी से फैसले लिए।सागर सुरक्षा के मामले में देश में नंबर वन पर है। इसलिए मैं सागरवासियों को बधाई देता हूं और धन्यवाद करता हूं। आज राज्य के अंदर ऐसा दूसरा दल नहीं है जो स्थिर नेतृत्व देता हो। शिवराज जी लगातार बारह महीने काम करते हैं। शिवराज जी जैसा नेतृत्व और ऐसा नेता किसी दूसरे दल के पास नहीं है। मध्यप्रदेश में दो महीने बाद चुनाव है। कांग्रेस के दीपक बाबरीया ने एक कार्यक्रम में अजय सिंह का नाम नहीं लिया तो कांग्रेसियों ने उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद मैंने उन्हें सुरक्षा देने की बात भी कही। अपने मेहनत से मध्यप्रदेश को हमने विकासशील राज्य बनाया है, आगे हम इसे और समृद्ध बनाएंगे।

Share This News :