Homeराज्यो से ,
CM का कांग्रेस पर तंज, कुछ लोग केले लेकर पीछे दौड़ रहे

मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी के साथ गठबंधन करने की कांग्रेस की कोशिशों को झटका लगने के बाद मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इशारों-इशारों में तंज कसा है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर कहा कि कुछ लोग केले लेकर आगे-पीछे घूम रहे थे, लेकिन वह ये भूल गए थे कि हाथी के दांत खाने के कुछ और होते हैं और दिखाने के कुछ और।

गौरतलब है कि कांग्रेस कई दिनों से बहुजन समाज पार्टी के साथ चुनावों में गठबंधन करने की कोशिश कर रही थी। खुद प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ ने कहा था कि सीटों के बंटवारे पर बसपा से कांग्रेस की बातचीत चल रही है, लेकिन गुरुवार को बसपा ने अपने 22 प्रत्याशियों की सूची जारी कर कांग्रेस को तगड़ा झटका दे दिया।

कांग्रेस और बसपा के संभावित गठबंधन पर भाजपा ने भी अपनी नजरें गढ़ाई हुई थीं। दोनों दलों के बीच गठबंधन का सीधा नुकसान भाजपा को होना था। बसपा के प्रत्याशियों की घोषणा करने के बाद अब भाजपा ने भी राहत की सांस ली है। पिछले विधानसभा चुनाव में कई ऐसी सीटें हैं, जिन पर बसपा ने कांग्रेस का नुकसान कर दिया।

Share This News :