Homeअपना शहर ,प्रमुख खबरे,slider news,
अच्छा कार्य करने वालों की तारीफ करना चाहिये- तोमर

ग्वालियर । भारतीय जनता पार्टी सदैव से ही देश व समाज के लिए तत्पर रहकर कार्य करती रही है उसकी कढी को आगे बढाते हुए युवा मोर्चा भी देश व समाज के हित की चिंता समय-समय पर करता है और यह चिंतन हमारी भारतीय जनता पार्टी व युवा मोर्चा को अन्य पार्टियों से अलग बनाता है। हमें हमारी पार्टी के उत्सवों, कार्यक्रमों को समाज के सामने सदैव स्पष्ट करना चाहिए, क्योंकि एक व्यक्ति जो सभी सामाजिक गतिविधियों के साथ जुडा रहता है वही एक सच्चा नेता बनकर भविष्य में समाज व देश की प्रगति में अपना योगदान दे पाता है। अतः सामाजिक जुडाव चिंतन के द्वारा ही एक सच्चा कार्यकर्ता भवष्यि का नेता बनकर देश के लिए कार्य कर सकता है। यह बात आज केंद्रीय मंत्री नरेंद्रसिंह तोमर ने युवा मोर्चा की कामकाजी बैठक में कही।
बैठक में श्री तोमर ने बताया 29 सितंबर को सर्जिकल स्ट्राइक दिवस के 2 वर्ष पूर्ण होने पर सेना के जज्बे को सलाम करने के लिए शौर्य दिवस मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति अच्छा काम करते हैं उनकी हमेशा प्रशंसा होना चाहिए। यह कार्य सेना के जवानों ने सफलतापूर्वक दूसरे क्षेत्र में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक को सफल अंजाम दिया, इस अवसर पर हमें भी अनुशासित तरीके से लोगों को शामिल कर पूरे क्षेत्र में संदेश देना होगा कि सेना के जवानों के जज्बे को हम सलाम करते हैं।
जिलाध्यक्ष देवेश शर्मा ने कहा कि हमें देश को परम वैभव के शिखर पर पहुंचाना है, तो भारतीय जनता पार्टी की पंच निष्ठाएं याद रखनी होंगी। युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की पाठशाला है। उन्होंने कहा कि आज हमारे सांसद व केंद्रीय मंत्री श्री नरेंद्र सिंह तोमर जी ने भी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष के रूप में कार्य करते हुए आज भारत सरकार में ग्वालियर चंबल सम्मान का गौरव बढा रहे हैं। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं को श्री तोमर से प्रेरणा लेना चाहिए।
युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष विनय जैन ने बैठक की विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि शौर्य दिवस का कार्यक्रम एक जुलूस के रूप में निकाला जाएगा और समापन स्थल पर राष्ट्र भक्ति के गीतों का कार्यक्रम किया जाएगा और आर्मी व बीएसएफ जवानों का सम्मान किया जाएगा।
बैठक में स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष विवेक प्रताप सिंह चौहान ने दिया।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष रामेश्वर भदौरिया, विवेक शर्मा, प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी विक्रांत भदौरिया, जिला महामंत्री हरीश यादव, निर्दोष शर्मा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गिर्राज व्यास, ढपली चौहान, अन्नू कटारे, महेंद्र सिकरवार आदि युवा मोर्चा के सैकडों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This News :