Homeवायरल न्यूज़,
चाणक्य नीति: हर मनुष्य को कौए से सीखनी चाहिए ये 5 बातें

आचार्य चाणक्य की नीतियां जीवन जीने का सही तरीका सिखाती है। चाणक्य नीति में ऐसा कई चीजें बताई गई है जिससे आप जीवन में सुख शांति ला सकते हैं। आचार्य चाणक्य का कहना है कि हमें कौवे से पांच बातें जरूर सीखनी चाहिए.

 1. गूढमैथुनं चारित्वं काले च संग्रहम् अप्रमादमविश्वासं पच्ञ शिक्षेच्त्र वायसात् आचार्य चाणक्य ने कहा है कि हर इंसान को अपने व्यक्तिगत जीवन को अपने तक रखना चाहिए। उस इंसान को कभी भी अपना व्यक्तिगत जीवन दूसरों के सामने उजागर नहीं करना चाहिए क्योंकि इससे आगे चलकर उसे कई परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

2. चाणक्य ने अपने श्र्लोक में बताया है कि जीवन में धैर्य रखना बहुत जरूरी है। धैर्य ही आपको सफलता के राह पर ले जाएगा। कौआ भी आखिरी घड़ी तक धैर्य से बैठता है उसके बाद ही हमला करता है।

3. चाणक्य ने बताया कि मकान को घर बनाने के लिए तिनके-तिनके का सहारा लेना पड़ता है। जैसे कौआ तिनका-तिनका जोड़कर घर बनाता है वैसे ही हमें भी छोटी-छोटी खुशी से ही बड़ी खशी मिल सकती है।

4. चाणक्य ने बताया कि बड़ा आदमी बनने के लिए हमेशा सतर्क और सावधान रहना जरूरी है। बातों को पहले समझे और जानने के बाद आगे बड़े। आप सर्तक रहेंगे , आप किसी और को समझा पाएंगे।

5. ज्यादातर दुख विश्वासपात्र इंसान ही देते हैं। इसलिए कभी किसी पर विश्वास नहीं करना चाहिए। जो लोग जल्द विश्वास कर लेते हैं उन्हें धोखा मिलना ही है। ये जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।

Share This News :