Homeवायरल न्यूज़,
तैमूर की नैनी को मिलती है इतनी सैलरी, अच्छे-अच्छे प्रोफेशनल्स शरमा जाएं

 à¤¶à¤¾à¤¯à¤¦ ही ऐसा कोई दिन हो जब सबके चहेते स्टारकिड तैमूर की फोटोज इंटरनेट पर वायरल न हो। करीना कपूर और सैफ अली खान के बेटे तैमूर की इतनी छोटी उम्र में फैन फॉलोइंग देखकर अक्सर लोग चौंक जाते हैं। 20 दिसंबर 2016 में जन्में तैमूर अक्सर अपनी केयर टेकर यानी नैनी के साथ घूमते हुए दिखते हैं।तैमूर को अपने गोद में लेकर घूमने वाली नैनी का वास्तविक नाम सावित्री है और उन्हें इस काम के लिए मोटी सैलरी भी मिलती है। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार नैनी को तैमूर के देखरेख के लिए हर महीने 1.5 लाख रुपए बतौर सैलरी मिलती है। लेकिन अगर वह ओवरटाइम काम करें तो उनको 1.75 लाख मिलते हैं।इसके अलावा नैनी को इस काम के लिए कार भी मिली हुई है। ताकि वह तैमूर के साथ आस-पास घूमने जा सके। तैमूर और नैनी की जोड़ी इतनी खास है कि विदेश दौरे पर भी वह तैमूर के साथ ही रहती है। हाल में ही सैफ-करीना तैमूर को लेकर मालदीव छुट्टियां मनाने गए थे जहां उनके साथ नैनी भी थी।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सैफ-करीना ने तैमूर के जन्म के समय उनकी देखभाल के लिए जूहु के एक हाईप्रोफाइल एजेंसी की मदद ली थी। यय एजेंसी बॉलीवुड के सितारों को घरेलू काम में सहयोगी मुहैया कराती है।

Share This News :