Homeअपना शहर ,
हादसे में एक ही परिवार के चार लोगों की मौत

दतिया। उत्तरप्रदेश और मध्य प्रदेश के चिरुला बॉर्डर, झांसी-ग्वालियर हाइवे पर हादसे में चार लोगों की मौत हो गई। हादसा उत्तर प्रदेश की सीमा में हुआ है। बताया जा रहा है कि ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। वहीं बाइक पर चार लोगों के बैठे होना भी हादसे की एक वजह है। मृतकों में एक बच्चा, एक महिला और 2 युवक शामिल हैं। ये सभी एक ही परिवार के लोग थे और दतिया के इंदरगढ़ के देवरिया के रहने वाले थे।

 

जानकारी के अनुसार बाइक सवार उत्तर प्रदेश की और जा रहे थे। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार चार लोगों को टक्कर मार दी। भिड़ंत इतनी जोरदार थी की सभी की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही उत्तरप्रदेश की पुलिस भी घटना स्थल पर पहुंच गई थी। इसके बाद मध्य प्रदेश के दतिया जिले की पुलिस मौके पर पहुंची। घटनास्थल उत्तरप्रदेश में होने के कारण उत्तर प्रदेश पुलिस ने शव झांसी मेडिकल कॉलेज भेज दिए हैं।

Share This News :