Homeराज्यो से ,
मानवेंद्र ने थामा कांग्रेस का दामन

नई दिल्ली। à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ के दिग्गज नेता रहे जसवंत सिंह के पुत्र मानवेंद्र सिंह ने कांग्रेस का दामन थाम लिया है। मानवेंद्र सिंह बुधवार को राहुल गांधी से मिलने पहुंचे और इस दौरान उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनके साथ उनकी पत्नी चित्रा सिंह और कुछ अन्य लोग भी पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की मौजूदगी में कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण करेंगे।गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही मानवेंद्र ने भाजपा को छोड़ने का एलान किया था। मानवेंद्र सिंह राजस्थान में कांग्रेस का राजपूत चेहरा होंगे। फिलहाल कांग्रेस के पास पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष दीपेंद्र सिंह शेखावत के अतिरिक्त कोई बड़ा चेहरा राजपूत वोट बैंक को साधने के लिए नहीं है, जबकि भाजपा में केंद्रीय मंत्री राज्यवर्धन सिंह राठौड़, गजेन्द्र सिंह शेखावत, प्रदेश के कैबिनेट मंत्री राजेंद्र राठौड़, गजेंद्र सिंह खींवसर और पुष्पेंद्र सिंह जैसे नेता हैं।मानवेंद्र के कांग्रेस में शामिल होने से मारवाड़ (जोधपुर)संभाग की करीब तीन दर्जन सीटों के समीकरण बदल सकते हैं। राज्य की भाजपा सरकार से नाराज चल रहे राजपूत समाज को कांग्रेस के साथ लाने में मानवेंद्र कितने सफल होंगे, यह तो चुनाव परिणाम आने के बाद सामने आएगा लेकिन कांग्रेस को उनसे काफी उम्मीद हैं।

Share This News :