Homeअपना मध्यप्रदेश,
9 दिन से बिना अन्न-जल ग्रहण किए शरीर पर जवारे उगाकर कर रहे मां की अनूठी भक्ति

मुलताई। à¤¨à¤—र के बैतूल रोड पर स्थित नवदुर्गा उत्सव दुर्गा मंडल में मां दुर्गा के दर्शन करने तो हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंच रहे हैं लेकिन इस मंडल में श्रद्धालुओं की भीड़ होशंगाबाद जिले के ग्राम भटगांव निवासी लखन गिरी गोस्वामी को देखेने के लिए आ रही है। लखन ने पूरे शरीर पर जवारे उगाएं हैं और पिछले 9 दिनों से वह बिना अन्न-जल ग्रहण किए एक ही स्थान पर लेटे हुए हैं। उनके द्वारा 6वीं बार इस तरह से मां की आराधना की जा रही है।

9 दिन से भूखे-प्यासे रहने के बाद भी वह अच्छे से बात कर रहे हैं और देवी की आराधना कर रहे हैं। सामान्य दिनों में मुझसे भूखा रहना नहीं होता, लेकिन नवरात्र में मां दुर्गा का ऐसा आशीर्वाद मिलता है कि इतनी शक्ति मिल जाती है कि 9-9 दिन तक ना पानी ग्रहण करता हूं और ना ही अन्न, एक ही स्थान पर लेटे पूरे 9 दिन मां की आराधना करते हुए कब गुजर जाते हैं पता ही नहीं चलता। अब भी 9 दिनों से कोई समस्या नहीं हुई है। जवारे पूरे शरीर पर उगे हैं लेकिन उनका कोई भार नहीं लगता। सब मां की कृपा है। उक्त बातें भटगांव निवासी लखनगिरी गोस्वामी ने कही। श्री गोस्वामी ने नगर के बैतूल रोड स्थित नवदुर्गा उत्सव दुर्गा मंडल में शरीर पर जवारे उगाए हैं।मंडल के चिंटू खन्ना, अशोक बावाजी, नरेंद्र गिरी आदि ने बताया किलखन गिरी की भक्ति देखकर सभी आश्चर्यचकित हैं। सांई सेवा समिति और हनुमान सेवा समिति के सहयोग से लखनगिरी की इस आस्था भरी भक्ति को पूरा करने की व्यवस्था की गई है। लखन गिरी ने बताया कि वह इसके पूर्व भी पांच बार इस तरह शरीर पर जवारे उगा चुके हैं। मां की आराधाना कर उन्हें मानसिक शांति और आत्मीय खुशी प्राप्त होती है, इसलिए इस बार भी उन्होंने उक्त कठिन साधना का मार्ग अपनाया है।

नगर के नागपुर नाका स्थित दुर्गा मंडल में बुधवार को विशाल कन्या पूजन एवं पैर पखारने का कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में 111 से ज्यादा कन्याएं पूजन में शामिल हुईं। श्रद्धालु रेखा शिवहरे सहित अन्य लोगों ने कन्याओं के पैर पखारे, उनका पूजन किया और भोग भी लगाया। दोपहर 2 बजे देर शाम 5 बजे तक पूजन का कार्यक्रम चलता रहा।

पूजन के बाद कन्याएं डांडिया खेलते हुए विभिन्न दुर्गा पंडाले पहुंची और मां ताप्ती सरोवर की परिक्रमा कर मां ताप्ती का पूजन किया। नवरात्र की अष्टमी पर नगर में धार्मिक कार्यक्रमों का दौर बुधवार पूरे दिन चलता रहा लेकिन ताप्ती परिक्रमा मार्ग में कन्याओं ने जमकर डांडिया खेला और मां ताप्ती का पूजन किया। नागपुर रोड स्थित दुर्गा मंडल द्वारा कन्याओं के पैर पखारने और पूजन करने के लिए उक्त कार्यक्रम आयोजित किया गया था। जिसमें पूरे शहर से कन्याएं शामिल हुई। रेखा शिवहरे सहित अन्य श्रद्धालुओं ने कन्याओं का पूजन किया और प्रसादी का भोग लगाया। रेखा शिवहरे ने बताया किकन्याएं देवी स्वरूपा होती है, इसलिए नवरात्र की अष्टमी पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया था। पूजन के बाद कन्याओं को तिलक लगाकर सभी ने आशीर्वाद भी प्राप्त किया।

Share This News :