Homeदेश विदेश ,
6.1 तीव्रता का भूकंप, ब्रिटिश शाही जोड़ा कर रहा है यहां की यात्रा

 à¤¨à¥à¤¯à¥‚जीलैंड के न्यू प्लाइमाउथ शहर में मंगलवार को रिक्टर पैमाने पर 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप का केंद्र ताउमरुनुइ इलाके से 25 किमी दूर जमीन के 207 किमी नीचे था। भूकंप स्थानीय समयानुसार दोपहर करीब 3:15 बजे आया।

स्थानीय मीडिया के मुताबिक, दक्षिण पश्चिम और मध्य न्यूजीलैंड में लोगों ने करीब 10 मिनट तक झटके महसूस किए। सिविल डिफेंस एजेंसी ने भूकंप के बाद सुनामी की चेतावनी नहीं जारी की है।

भूकंप उस वक्त आया, जब न्यूजीलैंड की संसद चल रही थी। लिहाजा, वहां की कार्रवाई को स्थगित कर दिया गया और सांसद अपनी जान बचाने के लिए सुरक्षित जगह पर चले गए।

अमेरिकी जियोलॉजिकल सर्वे ने बताया कि 6.1 तीव्रता का भूकंप आया था। वहीं, न्यूजीलैंड के आधिकारिक जियोनेट सीस्मिक मॉनीटरिंग सर्विस ने बताया कि 6.2 तीव्रता का भूकंप का झटका वेलिंगटन से 340 किमी दूर सेंट्रल नॉर्थ आइलैंड में 207 किमी की गहराई में आया था।

प्रधानमंत्री जैसिंडा एर्डेर्न ने कहा कि भूकंप के केंद्र के गहराई में होने के बावजूद देश के मध्य भाग में बड़े पैमाने पर झटके महसूस किए गए। बताते चलें कि न्यूजीलैंड ऑस्ट्रेलिया और पैसेफिक टैक्टॉनिक प्लेट्स की सीमा पर बसा है। यह रिंग ऑफ फायर कही जाने वाली पट्टी का हिस्सा है, जहां साल भर में 15 हजार से अधिक भूकंप के झटके आते हैं।

क्राइस्टचर्च के साउथ आईलैंड सिटी में साल 2011 में 6.3 तीव्रता का भूकंप का झटका आया था, जिसमें 185 लोगों की मौत हुई थी। वहीं, साल 2016 में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया था, जो देश में दर्ज किया गया दूसरा सबसे बड़ा झटका था।

Share This News :