Homeदेश विदेश ,
ताइवान में आया इस साल का सबसे भयानक तूफान, तबाही देख चीन भी सहमा

नई दिल्ली। दक्षिणी ताइवान में इस साल के सबसे शक्तिशाली सुपर तूफान मेरेंटाई ने तबाही मचा दी है। इस तूफान के चलते ताइवान में पांच लाख से ज्यादा लोग प्रभावित हुए हैं। तूफान के कारण ताइवान के कुछ हिस्सों में जनजीवन ठहर गया। तूफान के कारण 1,80,000 से अधिक घरों की बिजली चली गयी। चार हजार फौजियों को लोगों को बचाने के काम में लगाया गया है।

अंतरराष्ट्रीय समयानुसार 02.15 पर मेरेंटाई दक्षिण में स्थित हेनगचुन शहर से 30 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित था। हवा की रफ्तार 263 किलोमीटर प्रतिघंटा थी। ताइवान के केंद्रीय मौसम ब्यूरो के मुताबिक हेनगचुन की वेधशाला ने इससे पहले बुधवार को पिछले 120 साल के इतिहास में सबसे तेज हवाएं दर्ज कीं।

Share This News :