Homeखेल ,खास खबरे,
भारत ने वेस्टइंडीज को 196 रन का लक्ष्य दिया, रोहित का चौथा शतक

भारत ने टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में वेस्टइंडीज को 196 रन का लक्ष्य दिया। भारत ने 20 ओवर में दो विकेट पर 195 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 111 रन की पारी खेली। यह उनका इस फॉर्मेट में चौथा शतक है। वे ऐसा करने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बन गए। उन्होंने न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो (तीन शतक) को पीछे छोड़ा।

 

रनों के मामले में केवल गुप्टिल से पीछे रोहित

रोहित टी-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बन गए। उनके नाम 86 मैच में 2,203 रन हो गए। रोहित से आगे सिर्फ न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल हैं। उन्होंने 75 मैच में 2,271 रन बनाए हैं। रोहित ने अपनी पारी में 11वां रन बनाते ही विराट कोहली को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 62 मुकाबलों में 2,102 रन बनाए हैं। रोहित अब सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय बन गए हैं।

Share This News :