Homeअपना शहर ,
जाने किस नेता पर कितने हथियार हैं

ग्वालियर।  ग्वालियर-चंबल अंचल में हथियार अब भी स्टेटस सिंबल ही है। आमजन ही नहीं आपके नेताजी को भी इसका भारी शौक है। अंचल की विधानसभा सीटों पर उतरे अधिकतर प्रत्याशी एक से बढ़कर एक लाइसेंसी हथियार के मालिक हैं। यहां मंत्रियों तक के पास रिवॉल्वर-पिस्टल है।ग्वालियर की 6 विधानसभाओं में भाजपा और कांग्रेस के 12 प्रत्याशियों में से 11 के पास लाइसेंसी हथियार हैं। ग्वालियर की दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी प्रवीण पाठक के पास सिर्फ लायसेंसी हथियार नहीं है।भिंड à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ प्रत्याशी चौधरी राकेश सिंह के पास 50 हजार रुपए कीमत की माऊजर और 2 लाख की कीमत की 12 बोर ब्राउनिंग रायफल है। कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. रमेश दुबे के पास डेढ़ लाख रुपए कीमत की पिस्टल, 30 हजार की 12 बोर बंदूक है। बसपा नेता संजीव सिंह संजू के पास 80 हजार रुपए कीमत की .32 बोर की रिवॉल्वर, 25 हजार की 12 बोर डबल बैरल बंदूक, डेढ़ लाख कीमत की 275 बोर रायफल है।मेहगांव  à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ प्रत्याशी राकेश शुक्ला के पास 1 लाख कीमत की रिवॉल्वर है। रालोसपा प्रत्याशी राजकुमार कुशवाह के पास 72 हजार कीमत की पिस्टल, 50 हजार की रायफल, 25 हजार कीमत की 12 बोर बंदूक है।

लहार  à¤•à¤¾à¤‚ग्रेस प्रत्याशी विधायक डॉ गोविंद सिंह के पास तीन नग हथियार हैं। वहीं बसपा प्रत्याशी अंबरीश शर्मा गुड्डू के पास डेढ़ लाख कीमत की पिस्टल है।

गोहद  भाजपा प्रत्याशी राज्यमंत्री लाल सिंह आर्य के पास 57 हजार रुपए कीमत की पिस्टल है। कांग्रेस प्रत्याशी रणवीर सिंह के पास 80 हजार कीमत की माऊजर, 60 हजार कीमत की 12 बोर बंदूक है। बसपा प्रत्याशी जगदीश सगर के पास 1 लाख कीमत की रायफल, 1 लाख कीमत की पिस्टल, 50 हजार की 12 बोर बंदूक है। पत्नी के पास डेढ़ लाख कीमत की रायफल है।

अटेर  à¤­à¤¾à¤œà¤ªà¤¾ प्रत्याशी डॉ. अरविंद भदौरिया के पास 60 हजार कीमत की .32 बोर पिस्टल, 50 हजार की रायफल है.

पिछोर (शिवपुरी) के कद्दावर कांग्रेस नेता केपी सिंह अपने पास चार रायफल और 32 बोर की दो रिवाल्वर रखते हैं, जबकि करैरा से भाजपा प्रत्याशी राजकुमार खटीक पर एक रिवॉल्वर, 12 बोर की दोनाली और 315 बोर की बंदूक है। जबकि कोलारस के कांग्रेस प्रत्याशी महेंद्र यादव पर 32 बोर की रिवॉल्वर और टूटू दो रायफल भी हैं। उन्हीं के सामने भाजपा के प्रत्याशी वीरेंद्र रघुवंशी पर भी एक रिवॉल्वर और एक रायफल मौजूद है।

इतना ही नहीं विधानसभा चुनाव में जिले के सबसे कम उम्र के शिवपुरी से कांग्रेस प्रत्याशी 33 वर्षीय सिद्धार्थ लढ़ा के पास भी रिवॉल्वर मौजूद है।

Share This News :