Homeराज्यो से ,
दीपिका और रणवीर ने मेहंदी सेरेमनी के दौरान की सगाई, आज लेंगे 7 फेरे

 à¤‡à¤Ÿà¤²à¥€ के लेक कोमो में शादी समारोह से ठीक एक दिन पहले मंगलवार को अभिनेता रणवीर सिंह ने अभिनेत्री दीपिका पादुकोण को सगाई की अंगूठी पहनाई।

खबर है कि सगाई समारोह सिंधि और कोंकणी रीति-रिवाज के अनुसार संपन्न हुआ। बुधवार को दोनों सात जन्मों के बंधन में बंध जाएंगे। मंगलवार को संगीत समारोह का भी आयोजन किया गया।

इसमें सबसे खास प्रस्तुति रणवीर सिंह की रही। जी हां, दूल्हे राजा जो खुद दूसरों की शादियों की जान रहते हैं, वह अपनी ही शादी में यह मौका कैसे छोड़ते। उन्होंने अपनी फिल्म गुंडे के हिट गाने पर जमकर डांस किया।उन्हें देखकर दीपिका खूब शरमाईं। मेहंदी समारोह के दौरान दीपिका भावुक होकर रोने लगीं। रणवीर सिंह ने भी मेंहदी लगा रखी है। उन्होंने मेहंदी से दीपवीर लिखवाया है। दीपिका के पिता ने नारियल देकर रणवीर का स्वागत किया।

वही इटली से एक खबर और यह भी आयी है कि शादी से पहले दोनों परिवारों ने सिंधि और कोंकणी रिति रिवाज के अनुसार दीपिका और रणवीर ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई है और यह रस्म पूरी की है।

हालांकि अब तक कोई भी तस्वीर बाहर नहीं आयी है। लेकिन रणवीर और दीपिका अपनी शादी को खूब एंजॉय कर रहे हैं।खबर है कि दुल्हे की एंट्री हेलीकॉप्टर पर होने वाली है और रणवीर अपने सारे प्रिय बाराती सॉन्ग पर नाचते हुए अपनी दुल्हनिया को लेने आने वाले हैं।

Share This News :