Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
जानिए भाजपा के दृष्टि-पत्र की ये खास 19 बातें

मध्य प्रदेश की जनता को लुभाने के लिए कांग्रेस के वचन पत्र के बाद आज भाजपा ने अपना दृष्टि पत्र जारी किया। वित्त मंत्री अरुण जेटली की मौजूदगी में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने इस दृष्टि पत्र को जारी किया। सीएम शिवराज सिंह ने इसे आने वाले पांच साल का रोडमैप बताया है। इसमें किसानों, सर्वणों, महिलाओं और युवाओं को साधने की कोशिश की गई है। à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में हुए किसान आंदोलन की वजह से भाजपा ने अपने दृष्टि पत्र में किसानों पर खास ध्यान दिया। शिवराज सिंह ने घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि, जिन छोटे किसानों को भावांतर भुगतान योजना का फायदा नहीं मिल रहा था। उनके लिए लघु किसान स्वावलंबन योजना शुरू की जाएगी। इसके जरिए कृषि भूमि के रकबे के हिसाब से जो भी फसलों का उत्पादन होगा, उसके मुताबिक ही किसानों को बोनस मिलेगा। प्रदेश की कृषि विकास को ध्यान में रखते हुए भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में फूड प्रोसेसिंग पर जोर दिया है। प्रदेश में फूड प्रोसेसिंग यूनिवर्सिटी खोली जाएगी। इसके अलावा प्रदेश में औद्योगिक कॉरिडोर की तर्ज पर किसान समृद्धि कॉरिडोर खोलने का ऐलान किया है। 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Share This News :