Homeखेल ,
पत्नी के लिए खाना बनाते हैं सुरेश रैना, देखें प्रियंका की प्यार भरी B'day पोस्ट

भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर सुरेश रैना अपना 32वां जन्मदिन मना रहे हैं। रैना का जन्म 27 नवंबर 1986 को मुरादनगर में हुआ था। रैना के जन्मदिन के मौके पर पत्नी प्रियंका रैना ने एक प्यार भरी पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में प्रियंका ने खुलासा किया कि रैना खाना भी पकाते हैं। रैना के साथ फोटो शेयर करते हुए प्रियंका ने उन्हें अपना सपोर्ट सिस्टम बताया।

प्रियंका ने लिखा, 'हम दोनों बहुत अलग तरह के इंसान हैं, लेकिन हम दोनों एक दूसरे के लिए बने हैं। मुझे म्यूजिक बहुत पसंद है, जो आप गाते हैं, मुझे घूमना-फिरना बहुत पसंद है और आप प्लान बहुत अच्छा बनाते हैं। मुझे किचन से दूर रहना अच्छा लगता है और भगवान का शुकर है कि आप खाना बहुत अच्छा बनाते हैं। इससे ज्यादा मैं क्या मांग सकती हूं। आपको जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं।

Share This News :