Homeदेश विदेश ,प्रमुख खबरे,slider news,
केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 15 नई जातियां ओबीसी में शामिल

केंद्र सरकार ने बुधवार शाम एक बड़ा फैसला लिया है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में सरकार ने ओबीसी की केंद्रीय सूची में 15 नई जातियों को शामिल कर लिया है। कैबिनेट ने इस प्रस्ताव को मंजूरी दे दी गई।

केंद्र सरकार ने आठ राज्यों की ओबीसी लिस्ट में संशोधन किया गया है। आठ राज्य असम, बिहार, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड हैं।

इसके अलावा पीओके के शरणार्थियों के पुनर्वास के लिए 2000 करोड़ के स्पेशल पैकेज को मंजूरी दे दी गई। कुल 36384 परिवारों को 5.5 लाख रुपए की सहायता दी जाएगी।

इसके अलावा कैबिनेट ने वीजा नियमों में ढील देने पर फैसला किया। टूरिस्ट और विदेशी कारोबारियों के लिए वीजा नियम और आसान किए गए हैं।

Share This News :