Homeअपना मध्यप्रदेश,
यह 66 सीटें तय करेंगी मप्र की नई सरकार

मध्य प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में ज्यादा और शहरी इलाकों में कम मतदान ने इस विधानसभा चुनाव में सभी की नींद उड़ा दी है। खेती-किसानी और व्यापार का केंद्र माने जाने वाले मालवा-निमाड़ पर भारतीय जनता पार्टी का कब्जा रहा है।पिछले चुनाव में 66 सीटों वाले इस क्षेत्र में भाजपा के पास 57 और कांग्रेस के पास मात्र 9 सीटें हैं। वैसे तो मालवांचल भाजपा का गढ़ रहा है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का यहां प्रभुत्व रहा है। मंदसौर में किसान गोलीकांड की बरसी पर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा सरकार बनने पर दस दिन में कर्जमाफ करने के एलान के बाद से किसानों में नाराजगी बढ़ गई थी। जिसे साधने के लिए सरकार ने एक साल में 32 हजार 7 सौ करोड़ रुपए किसानों के खाते में ट्रांसफर किए।राहुल गांधी के मंदसौर दौरे को निष्क्रिय करने के लिए भाजपा ने यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सभा कराई थी। भाजपा का दावा है कि क्षेत्र की आदिवासी सीट और अनुसूचित जाति की सीटों पर पार्टी के प्रत्याशी एकतरफा जीत रहे हैं।

Share This News :