Homeअपना मध्यप्रदेश,
जिन्हें जीत का भरोसा नहीं, वे मंदिर जाएं - अजय सिंह

भोपाल। à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह ने कहा कि जिन्हें जीत का भरोसा नहीं होता, वे मंदिर जाते हैं। चुनाव में जीत के बाद वे मंदिर जाएंगे। सिंह ने यह टिप्पणी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मतदान के बाद महाकाल और अन्य मंदिरों के दर्शन के लिए जाने पर की।

उन्होंने दावा किया है कि कांग्रेस 132 सीटों पर जीत के साथ प्रदेश में सरकार बना रही है। इसमें उनके अपने विंध्य क्षेत्र से पिछली बार की तुलना में करीब आठ से 12 सीटों का फायदा हो रहा है। वहां 30 सीटों में से 20 से 24 सीटें तक कांग्रेस के हिस्से में आने की संभावना जताई। नेता प्रतिपक्ष ने विंध्य के अलावा मालवा-निमाड़ की 66 सीटों में से 31 से अधिक सीटें, ग्वालियर चंबल क्षेत्र में 20 और बुंदेलखंड में 17 सीटें जीतने का दावा किया। उन्होंने कहा कि महाकौशल और मध्यभारत में भी कांग्रेस पिछली बार के विधानसभा चुनाव से ज्यादा सीटों पर जीत हासिल कर रही है। सिंह ने दावा किया है कि शिवराज सिंह चौहान मंत्रिमंडल के करीब 15 सदस्य चुनाव हार रहे हैं।

जीत का आधार सरकार की योजनाएं

सिंह ने कहा कि कांग्रेस की जीत का आधार केंद्र और राज्य सरकार की योजनाएं व घोषणाएं हैं। उन्होंने उज्ज्वला योजना की जमीनी हकीकत बताई और कहा कि गरीबों को गैस चूल्हा तो दे दिया लेकिन अब उनके पास सिलेंडर खरीदने के पैसे नहीं हैं। किसान भी भावांतर और फसल बीमा की राशि नहीं मिलने से नाराज था जिसका लाभ कांग्रेस को मिला है। यही कारण है कि मतदान के बाद भाजपा बौखला गई और ईवीएम के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की जा रही है।

Share This News :