Homeवायरल न्यूज़,
क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष: शैक्षिक एवं बौद्धिक कार्यों में कठिनाइयां आएंगी। खर्चों की अधिकता रहेगी और आय में व्यवधान। सन्तान को कष्ट रहेगा। 

वृष: आय की स्थिति में सुधार होगा। वस्त्रों पर खर्च बढ़ सकते हैं। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। 

मिथुन: दैनिक कार्यों की स्थिति में सुधार होगा। मित्रों के सहयोग से कारोबार विस्तार के अवसर मिल सकते हैं। लेकिन कुछ प्रारम्भिक कठिनाइयां आएंगी।

कर्क: क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। वाणी में अभी कठोरता का प्रभाव रहेगा। मित्रों के साथ यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

सिंह: नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। किसी दूसरे स्थान पर जाने के योग बन रहे हैं। मन अशान्त रहेगा। खर्च अधिक होंगे। 

कन्या: कार्यों के प्रति दिलचस्पी बढ़ेगी। लेकिन तदानुसार परिणाम नहीं मिलेंगे। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्ति हो सकती है। 

तुला: दैनिक जीवन अस्त-व्यस्त रहेगा। सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। 

वृश्चिक: वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। 

धनु: कार्यों के प्रति जोश एवं उत्साह रहेगा। घर-परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्य हो सकते हैं। वस्त्र उपहार में प्राप्त हो सकते हैं। 

मकर: मन अशान्त रहेगा। स्वास्थ्‍य में चिड़चिड़ापन रहेगा। जीवनसाथी को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। 

कुंभ: परिवार में आपसी वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। रहन-सहन में असहाय रहेंगे।

मीन: अध्ययन में रुचि बढ़ेगी। किसी पैतृक सम्पत्ति के लिए विवाद की स्थिति बन सकती है। नौकरी में बदलाव के योग बन रहे हैं।

Share This News :