Homeखेल ,
ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी की शुरुआत बेहद खराब -7 विकेट गिरे

एडिलेड। à¤Ÿà¥à¤°à¥‡à¤µà¤¿à¤¸ हेड की फिफ्टी (61 नाबाद) से ऑस्ट्रेलिया ने शुक्रवार को भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष किया। भारत के पहली पारी के 250 रनों के जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन खेल खत्म होने तक पहली पारी में 88 ओवरों में 7 विकेट पर 191रन बना लिए हैं। ट्रेविस के साथ मिचेल स्टार्क 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। ऑस्ट्रेलिया अभी भी भारत के पहली पारी के स्कोर से 59 रन पीछे हैं जबकि उसके 3 विकेट शेष हैं।ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही जब ईशांत शर्मा ने पहले ही ओवर में एरोन फिंच को बोल्ड किया। फिंच खाता भी नहीं खोल पाए। इसके बाद मार्कस हैरिस ने उस्मान ख्वाजा के साथ दूसरे विकेट के लिए 45 रन जोड़े। हैरिस 26 रन बनाने के बाद अश्विन की गेंद पर सिली मिडऑफ पर विजय को कैच थमा बैठे। इसके बाद शॉन मार्श मात्र 2 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर स्टम्प्स पर खेल बैठे। वे करियर में पांचवीं बार अश्विन के शिकार बने। अब उस्मान ख्वाजा से बड़ी पारी की उम्मीद थी लेकिन वे भी अश्विन के शिकार बने। वे 28 रन बनाकर अश्विन की गेंद पर विकेटकीपर रिषभ पंत द्वारा लपके गए। मेजबान टीम को चौथा झटका 87 रनों पर लगा।

पीटर हैंड्सकॉम्ब ने ट्रेविस हेड के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की लेकिन वे 34 रन बनाकर दिन के अंतिम सत्र में बुमराह की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमा बैठे। कप्तान टिम पेन से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद थी लेकिन वे 5 रन बनाकर ईशांत शर्मा की गेंद पर विकेटकीपर पंत को कैच थमो बैठे। यह ईशांत का ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 50वां विकेट हैं। ट्रेविस हेड ने विजय की गेंद पर 1 रन लेकर ऑस्ट्रेलिया में अपनी पहली टेस्ट फिफ्टी पूरी की। उन्होंने पेट कमिंस के साथ अर्द्धशतकीय साझेदारी पूरी की। भारत ने 80 ओवर पूरे होते ही नई गेंद ली और जसप्रीत बुमराह ने पहले ही ओवर में भारत को सफलता दिलाई। बुमराह ने पेट कमिंस (10) को एलबीडब्ल्यू किया।

इससे पहले भारत ने दूसरे दिन सुबह 250/9 से आगे खेलना शुरू किया और उसकी पारी एक गेंद में ही समाप्त हो गई। हेजलवुड ने मोहम्मद शमी (6) को टिम पैन के हाथों झिलवाया। हेजलवुड सबसे सफल गेंदबाज रहे, उन्होंने 52 रनों पर 3 विकेट लिए। मिचेल स्टार्क, पेट कमिंस और नाथन लियोन को 2-2 विकेट मिले।

Share This News :