Homeअपना मध्यप्रदेश,
MP में कांटे की टक्कर, CG में रमन की वापसी

नई दिल्ली। à¤°à¤¾à¤œà¤¸à¥à¤¥à¤¾à¤¨ और तेलंगाना में मतदान खत्म होने के साथ ही मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम के भी एग्जिट पोल जारी किए जा रहे हैं। विभिन्न एजेंसियां मतदाताओं से बातचीत के आधार पर यह डाटा जारी कर रही हैं।

मध्यप्रदेश का एग्जिट पोल

आज तक के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर है। इस एजेंसी के मुताबिक, मध्यप्रदेश में भाजपा को 102 से 120 सीटें मिलती नजर आ रही हैं। कांग्रेस के खाते में 102 से 122 सीटें जाती दिख रही हैं। अन्य के खाते में 4 से 11 सीटें जा सकती हैं।

एबीपी और सीएसडीएस के एग्जिट पोल के मुताबिक मध्य प्रदेश के चंबल की 34 सीटों में से 36 प्रतिशत भाजपा के खाते में गईं, कांग्रेस को 43 प्रतिशत सीट मिल रही हैं। भाजपा को यहां 10 सीटें मिल सकती है, काग्रेस को 21 सीटें मिल सकती है और अन्य को तीन सीट मिल सकती हैं। एबीपी के अनुसार विध्य की 56 सीटों में से भाजपा को 20 सीट, कांग्रेस को 33 सीट और अन्य को 3 सीट मिल सकती हैं।

 

इंडिया टुडे- एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार मप्र में कांग्रेस को 41 प्रतिशत और भाजपा को 40 प्रतिशत सीट मिलने की संभावना है। कांग्रेस को 104 से 122 सीट तो भाजपा को 102 से 120 मिल सकती हैं।

महाकोशल की 49 सीटों में से 39 प्रतिशत वोट भाजपा को, 41 प्रतिशत वोट कांग्रेस को और अन्य को 19 प्रतिशत वोट अन्य को मिल सकते हैं। यहां 21 सीटों पर भाजपा, 26 पर कांग्रेस और अन्य को 2 सीट पर जीत मिल सकती हैं।

एबीपी के सर्वे के मुताबिक, मालवा की 63 सीटों में 46 प्रतिशत वोट भाजपा को, 45 प्रतिशत कांग्रेस और अन्य को 9 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। यहां 33 सीट भाजपा को, 29 सीट कांग्रेस को और एक सीट अन्य के खाते में जा सकती है।

न्‍यूजएक्‍स के अनुसार मध्यप्रदेश में किसी को बहुमत नहीं मिलेगा। कांग्रेस को 230 में से 112 सीटें मिलेंगी वहीं बीजेपी 106 सीट जीत सकती है। अन्‍यों के खाते में 12 सीट जाएंगी।

छत्तीसगढ़ का एग्जिट पोल

वहीं छत्तीसगढ़ में रमन सिंह की वापसी की बाद कही जा रही है। इंडिया टीवी के मुताबिक, भाजपा को 42 से 50 सीटें, कांग्रेस को 32 से38 सीटें, बसपा और जकांछ गठबंधन को 6 से 8 सीटें तथा अन्य को 1 से 3 सीटें मिलने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

इंडिया टुडे-एक्सिस के छत्‍तीसगढ़ के एग्जिट पोल में बीजेपी को बढ़त मिलती हुई दिखाई गई है. हालांकि बहुमत किसी को नहीं मिलता दिख रहा. इसके अनुसार बीजेपी को 42-50, कांग्रेस को 32-38, जोगी कांग्रेस-बसपा को 6-8 और अन्‍य को 1-3 सीट मिलेगी. यहां सरकार बनाने के लिए 46 सीटों की जरूरत है. 2013 में बीजेपी को 49, कांग्रेस को 39 और बसपा को एक सीट मिली थी।

एग्जिट पोल के मुताबिक, वोट शेयर की बात करें तो भाजपा को 42 फीसदी वोट हासिल हुआ है जो पिछले चुनावों की तुलना में करीब 1 प्रतिशत ज्यादा नजर है। वहीं कांग्रेस को पिछली बार की तुलना में करीब 2 फीसदी का नुकसान होने की आशंका है। कांग्रेस को पिछली बार 40 प्रतिशत वोट मिले थे, लेकिन इस बार उसके खाते में करीब 38 प्रतिशत वोट शेयर नजर आ रहा है। जोगी कांग्रेस छत्तीसगढ़ और बसपा गठबंधन को करीब 8 फीसदी वोट मिलते नजर आ रहे हैं।

 

जानकारी के मुताबिक, राजस्थान और तेलंगाना में शाम 5 बजे वोटिंग खत्म होने के 30 मिनट बाद पहला एग्जिट पोल जारी कर दिया जाएगा। छत्तीसगढ़ की 90 विधानसभा सीटों के लिए दो चरणों (12 और 20 नवंबर) को मतदान हुआ था। इसके बाद 28 नवंबर को मध्यप्रदेश की सभी 230 सीटों के लिए वोटिंग हुई थी। उसी दिन मिजोरम की 40 सीटों पर वोट पड़े थे। 7 दिसंबर को राजस्थान की 200 में  से 199 और तेलंगाना की सभी 119 सीटों पर वोटिंग हुई। पांचों राज्यों के नतीजे 11 दिसंबर को आएंगे। 

मप्र में 230 सीटों के लिए 28 नवंबर को चुनाव हुआ। कुल 2907 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे थे। मतदान के लिए प्रदेशभर में 65,341मतदान केंद्र बनाए गए थे। इनमें से 11,900 मतदान केंद्रों पर 650 केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जवानों को तैनात किया गया था।

छिटपुट घटनाओं के बीच 75 फीसदी मतदाताओं ने मतदान किया। यह 2013 में हुए 72.66 फीसदी मतदान के मुकाबले 2.34 फीसदी ज्यादा रहा। अनूपपुर विधानसभा के मौहरी मतदान केंद्र पर 56 वोट ईवीएम में दर्ज नहीं होने की वजह से 1 दिसंबर को फिर से मतदान हुआ।

Share This News :