Homeवायरल न्यूज़,
पढ़ें अपनी राशि और जाने कैसा रहेगा आज का दिन

मेष- मन अशान्त रहेगा। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में परिस्थितियां तो अनुकूल रहेंगी लेकिन कठिनाइयां भी आ सकती हैं।

वृष- अपनी भावनाओं को वश में रखें। सन्तान को स्वास्थ्‍य विकार रहेंगे। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। 

मिथुन- मानसिक शान्ति रहेगी। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आएंगे। किसी रुके हुए धन की प्राप्‍ति हो सकती है। आय की स्थिति में सुधार होगा।

कर्क- मन अशान्त रहेगा। आत्मविश्वास में कमी आयेगी। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। अपने स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें।

सिंह- आत्मसंयत रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। रहन-सहन में असहाय रहेंगे। संचित धन में कमी आ सकती है।

कन्या- कारोबार का विस्तार होगा। लाभ के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पिता को स्वास्थ्‍य विकार भी हो सकते हैं।

तुला- वाणी के प्रभाव में वृद्धि होगी। वाणी के प्रभाव से रुके हुए कार्य पूर्ण होगें। कारोबार में व्यवधान आ सकते हैं। 

वृश्चिक- वाणी में सौम्यता तो रहेगी,परन्तु फिर भी क्रोध के अतिरेक से बचें। माता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं।

धनु- मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर- स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। आत्मविश्वास में कमी रहेगी। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है।

कुंभ- परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। 

मीन- नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा।

Share This News :