Homeवायरल न्यूज़,
क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष- à¤ªà¤¾à¤°à¤¿à¤µà¤¾à¤°à¤¿à¤• जीवन सुखमय रहेगा। कला एवं संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयां आ सकती हैं।

वृष - क्रोध एवं आवेश की अधिकता रहेगी। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। मन में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। मीठे खानपान में रुचि रहेगी।

मिथुन - मानसिक शान्ति रहेगी। मन में सकारात्मक विचार रहेंगे। किसी मित्र के सहयोग से कारोबार का विस्तार हो सकता है।

कर्क - मानसिक असन्तोष रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार की समस्याएं रहेंगी। माता का सानिध्य मिलेगा।

सिंह - धैर्यशीलता में कमी रहेगी। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है।

कन्या - à¤®à¤¨ में सकारात्मक विचारों का प्रभाव रहेगा। नौकरी में इच्छाविरुद्ध कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है।

तुला - क्रोध की अधिकता रहेगी। बातचीत में सन्तुलन बनाये रखें। माता-पिता को स्वास्थ्‍य विकार हो सकते हैं। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक - अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा।

धनु - मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु आत्मविश्वास में कमी आयेगी। पारिवारिक समस्याएं रहेंगी। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा।

मकर - मन में निराशा एवं असन्तोष के भाव रहेंगे। क्रोध एवं आवेश की अधिकता भी हो सकती है। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं।

कुंभ - स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। पिता का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्‍य के प्रति सतर्क रहें।

मीन - मन अशान्त रहेगा। किसी पैतृक सम्पत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है। व्यर्थ की भागदौड़ रहेगी। रहन-सहन कष्टमय रहेगा।

 

Share This News :