Homeराज्यो से ,slider news,
गहलोत-पायलट दोनों बोले, आलाकमान का निर्णय मान्य होगा, समर्थक शांत रहें

राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर गुरुवार को दिनभर खींचतान चलती रही। नामों के ऐलान से पहले पार्टी की शीर्ष नेता सोनिया गांधी ने अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ बैठक की। सूत्रों के अनुसार, इसमें प्रियंका वाड्रा भी मौजूद रहीं। दिनभर चले घटनाक्रम में कमलनाथ, अशोक गहलोत, ज्योतिरादित्य सिंधिया और सचिन पायलट सुबह दिल्ली पहुंचे। दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के आवास पर बैठक हुई। इसमें राजस्थान के पर्यवेक्षक केसी वेणुगोपाल और मध्य प्रदेश के पर्यवेक्षक एके एंटनी ने अपनी रिपोर्ट सौंपी। दोपहर में सचिन पायलट और अशोक गहलोत ने राहुल से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री का नाम का ऐलान करने के सवाल पर कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा, आप जल्द ही मुख्यमंत्रियों को देखेंगे। हम विधायकों और पार्टी कार्यकर्ताओं की राय ले रहे हैं। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री पद के लिए कमलनाथ को प्रबल दावेदार माना जा रहा है, जबकि राजस्थान में अशोक गहलोत मुख्यमंत्री पद की दौड़ में आगे माने जा रहे हैं। हालांकि प्रदेश कांग्रेस समिति के प्रमुख सचिन पायलट भी दौड़ में शामिल माने जा रहे हैं। मध्य प्रदेश में कमलनाथ के साथ ज्योतिरादित्य सिंधिया भी दौड़ में शामिल हैं।

Share This News :