Homeअपना मध्यप्रदेश,
बर्फीली हवाओं से ठिठुरा मध्‍यप्रदेश और गिरेगा तापमान

भोपाल। à¤¬à¤°à¥à¤«à¥€à¤²à¥€ हवाओं ने प्रदेश में ठिठुरन बढ़ा दी है। इसी क्रम में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात मंडला, खजुराहो, नौगांव और पचमढ़ी को रात का तापमान सात डिग्रीसे. दर्ज किया गया। उधर, शुक्रवार को इंदौर में दिन का अधिकतम तापमान 22.2 डिग्रीसे. रिकार्ड किया गया, जो कि सामान्य से 5 डिग्रीसे. कम है। जिसके चलते इंदौर में शीतल दिन (कोल्ड डे) रहा।उधर, राजधानी में सीजन का रात का सबसे कम तापमान 10.1 डिग्रीसे.दर्ज हुआ। इसी तरह शुक्रवार को दिन का अधिकतम तापमान 22.4 डिग्रीसे. दर्ज हुआ, जो कि सामान्य से 4 डिग्रीसे. कम रहा। यह इस सीजन का दिन का सबसे कम तापमान है। इंदौर में शीतलहर के कारण स्‍कूलों का समय बदला गया है।ग्वालियर 22.0 9.4 .

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तर भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में बरसात के साथ हुई जबरदस्त बर्फबारी के बाद हवा का रुख भी उत्तरी हो गया है। जिसके चलते मप्र में कड़ाके की ठंड का दौर शुरू हो गया है। शुक्रवार को भी सुबह से ही उत्तरी और उत्तर-पूर्वी हवा 10 किमी. प्रति घंटा की रफ्तार से चलती रही। जिसके चलते धूप खिली होने के बाद भी हवा में सिहरन महसूस की गई। उधर, शाम ढलने के बाद लोग अलाव जलाकर ठंड से जूझते दिखे।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी अजय शुक्ला ने बताया कि अभी 2-3 दिन ठंड के तेवर और तीखे होने की संभावना है। हवा का पेटर्न उत्तरी और रफ्तार तेज होने के कारण रात के तापमान में और गिरावट होने के आसार हैं। पश्चिमी विक्षोभ के गुजर जाने और एक दिन पहले राजस्थान के पास बने प्रेरक चक्रवात का असर खत्म होने के कारण हवा का रुख भी लगातार उत्तरी बने रहने की पूरी संभावना है। इससे कड़ाके की सर्दी पड़ने का अनुमान है।

Share This News :