Homeमनोरंजन ,slider news,
पति निक के साथ कुछ ऐसे एंजॉय कर रही हैं प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका चोपड़ा शादी और रिसेप्शन पार्टीज के बाद अब अपने ससुराल यानी निक जोनस के घर क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं। दोनों की कुछ नई तस्वीरें सामने आई हैं जिनमें दोनों परिवार के साथ स्पेशल टाइम बिता रहे हैं। इन तस्वीरों में प्रियंका, निक, सोफी टर्नर सब साथ दिख रहे हैं।दरअसल 'जीक्यू मैगजीन' ने निक जोनस को 'The Most Stylish Man On The Planet' का खिताब दिया है। जिससे निक के फैंस, फैमिली और उनकी नई नवेली दुल्हन बेहद खुश हैं। इसी खुशी में प्रियंका ने निक को किस करते हुए एक फोटो शेयर की और लिखा उन्हें निक को किस करके गर्व महसूस हो रहा है।प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस जनवरी के आखिरी में लॉस एंजेलिस में अपना चौथा वेडिंग रिसेप्शन देने वाले हैं। जिसमें निक जोनस के करीबी लोग, उनके दोस्त और कई बड़े हॉलीवुड सेलेब्स शामिल होंगे। 

Share This News :