Homeप्रमुख खबरे,खास खबरे,अपना मध्यप्रदेश,
समीक्षा पर दांव लगा सकती हैं कांग्रेस

विधानसभा चुनाव में भाजपा की बागी हो गई पूर्व मेयर समीक्षा गुप्ता पर कांग्रेस की नजर है और नगर निगम चुनाव में महापौर पद के लिए कांग्रेस अपना कार्ड समीक्षा पर खेल सकती हैं। कांग्रेस आलाकमान का मानना है कि समीक्षा गुप्ता के रूप में उन्हें महापौर पद के लिए एक योग्य महिला प्रत्याशी मिल गई है, जो विपक्षी प्रत्याशी की हालत खराब कर सकती है।
पिछले 20-25 सालों से महापौर चुनाव में लगातार हार का सामना कर रही कांग्रेस को समीक्षा गुप्ता में एक आस नजर आ रही हैं। जिस कारण पूर्व केन्द्रीय मंत्री व अंचल के दिग्गज कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी समीक्षा गुप्ता को पार्टी में लाने के लिये भूमिका अदा कर सकते हैं। समीक्षा भी सिंधिया से प्रभावित है और उन्होंने भी विधानसभा चुनाव एक प्रकार से उनके ही इशारे पर लड़ा था। बताया जाता है कि हालांकि सिंधिया ऐनवक्त तक उन्हें कांग्रेस का टिकट पूर्व केन्द्रीय मंत्री पचौरी व अहमद पटेल के प्रवीण पाठक पर अड़ने के कारण नहीं दिला पाये थे। जिसके कारण समीक्षा कांग्रेस के टिकट से वंचित रह गई थी, लेकिन अब इसका लाभ समीक्षा को निगम महापौर चुनाव या लोकसभा चुनाव में मिल सकता हैं। बस उनकी विधिवत एंट्री का इंतजार कांग्रेसियों को हैं।

Share This News :