Homeअपना शहर ,
एक दिन बाद फिर ठंड की वापसी के आसार

भोपाल। à¤­à¤¾à¤°à¥€ बर्फबारी और बारिश से उत्तर भारत में फिर कड़ाके की ठंड शुरू हो गई है। उधर राजस्थान पर बना प्रेरक चक्रवात हरियाणा की तरफ खिसक गया है। इससे हवा का रुख उत्तरी होने की संभावना है।

इससे एक बार फिर मध्यप्रदेश में दिन और रात के तापमान में गिरावट का सिलसिला शुरू होने के आसार हैं। दो दिन बाद एक बार फिर कुछ स्थानों पर शीतलहर की स्थिति भी बन सकती है।

मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक हवा का रुख बदलने से पिछले दो दिन से ठंड से राहत मिली। रविवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान 6 डिग्रीसे. दर्ज हुआ। मौसम विज्ञानी बीके साहा ने बताया कि रविवार को हवा के रुख में बदलाव हुआ। दिन में अधिकांश समय पश्चिमी हवा चली।शाम के वक्त हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी हो गया। साहा के मुताबिक एक बार फिर हवा का पैटर्न उत्तरी सेट होने की संभावना है। इसके प्रभाव से सोमवार से रात के तापमान में गिरावट होने के आसार हैं। इसके साथ ही ठंड के तेवर कुछ स्थानों पर तीखे भी हो सकते हैं। 

Share This News :