Homeमनोरंजन ,
अब समुद्र किनारे हनीमून के लिए पहुंचे प्रियंका-निक

पिछले साल दिसंबर में शादी के बंधन में बंधी प्रियंका चोपड़ा अपने पति निक जोनस स्विट्जरलैंड की बर्फीली वादियों में नया साल सेलिब्रेट करने के बाद अब अपने हनीमून पर निकल गए हैं। शादी के बाद से प्रियंका और निक की कई रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर लगातार वायरल हो रही हैं।

जोधपुर में हुई आलीशान शादी के बाद दिल्ली और मुंबई के रिसेप्शन के बाद से ही प्रियंका चोपड़ा भारत से बाहर छुट्टियां मना रही हैं। पहले निक जोनस के परिवार के साथ क्रिसमस, फिर मां मधु चोपड़ा, भाई, सोफी टर्न और निक के परिवार के साथ स्विट्जरलैंड में नए साल का जश्न और अब यह कपल अकेले वक्त बिताने के लिए एक नई डेस्टिनेशन पर निकल पड़ा है।

 

Share This News :