Homeवायरल न्यूज़,
क्या कहते हैं आपके सितारे

मेष-मानसिक शान्ति तो रहेगी। फिर भी व्यर्थ के विवाद एवं झगड़ों से दूर रहें। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। 

वृष-माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। 

मिथुन-आत्मसंयत रहें। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। मित्रों का सहयोग मिलेगा। 

कर्क-मन अशान्त रहेगा। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। 

सिंह-माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रहन-सहन कष्टमय रहेगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। खर्च अधिक रहेंगे।

कन्या-धैर्यशीलता में कमी रहेगी। परिवार में आपसी मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन हो सकता है।

तुला-वस्त्रों के प्रति रूझान बढ़ेगा। किसी पैतृक कारोबार का विस्तार हो सकता है। भाइयों का सहयोग मिलेगा। मेहनत अधिक रहेगी। 

वृश्चिक सन्तान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। माता-पिता से धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे।

धनु-भवन सुख में वृद्धि होगी। परिवार में धार्मिक मांगलिक कार्य होंगे। वस्त्रों आदि पर खर्च बढ़ेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं।

मकर-वाणी में सौम्यता रहेगी। लेखनादि-बौदिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। वस्त्र उपहार में प्राप्त होंगे। यात्रा लाभप्रद रहेगी। 

कुंभ-मन में शान्ति एवं प्रसन्नता के भाव रहेंगे। किसी मित्र का आगमन हो सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं।

मीन-आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव रहेगा।

Share This News :