Homeअपना शहर ,
राहुल का मोदी पर हमला, कहा- 2019 सहिष्णुता का वर्ष, साढ़े 4 साल असहिष्णुता रही

अंतरराष्ट्रीय संपर्क कार्यक्रम को जारी रखते हुए कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के दो दिवसीय दौरे पर हैं. शुक्रवार को उन्होंने दुबई में प्रवासी भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित किया और उनसे मुलाकात की. विदेश की धरती से राहुल गांधी ने भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करने के साथ ही मोदी सरकार पर करारा हमला बोला.

उन्होंने कहा कि साल 2019 सहिष्णुता का साल है, लेकिन पिछले साढ़े चार साल से भारत में असहिष्णुता का दौर रहा है. इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष ने शुक्रवार को ही दुबई में लेबर कॉलोनी में एकत्रित भारतीय कामगारों को संबोधित करते हुए कहा कि अगर उनकी पार्टी आगामी आम चुनावों में सत्ता में आती है तो आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देगी.

राहुल गांधी ने कहा, 'जैसे ही हमारी सरकार सत्ता में आएगी, हम आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देंगे.' आंध्र प्रदेश और तेलंगाना का दो जून 2014 को विभाजन कर दो अलग राज्य बना दिए गए थे. उन्होंने कहा, 'आपने भारत, भारतीय राज्यों और गरीब लोगों की मदद की तथा आपने दुबई शहर बनाने के लिए काम किया जो पूरे विश्व में महान है. मैं आपको तहे दिल से शुक्रिया कहना चाहता हूं.'

Share This News :