Homeslider news,अपना मध्यप्रदेश,
प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है :पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल

 

  • यूपीए अध्यक्षा सोनिया गांधी की बेटी और कांग्रेस प्रमुख राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी का आज जन्मदिन है. 12 जनवरी 1972 को जन्मीं प्रियंका गांधी 47 साल की हो गई हैं. इस मौके पर आइए जानते हैं प्रियंका से जुड़ी कुछ खास बातें... 

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल
     

    प्रियंका गांधी चुनावी राजनीति में नहीं हैं, लेकिन चुनाव के दौरान कांग्रेस की जीत के लिए अहम रोल अदा करती हैं. वे पर्दे के पीछे रहकर भी एक नेता की तरह काम करती हैं और महत्वपूर्ण रणनीतियां बनाती हैं.  

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल

    बीते साल कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद ने प्रियंका गांधी को गेम चेंजर बताया था और कहा था कि 2019 के चुनाव में प्रियंका एक बड़ा रोल निभाएंगी. तब कांग्रेस पार्टी ने स्वीकार किया था कि प्रियंका पार्टी के भीतर महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं.

    हालांकि, कांग्रेस की ओर से 2018 में ये भी कहा गया था कि ये नहीं समझना चाहिए कि प्रियंका गांधी चुनाव लड़ेंगी. कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने कहा था कि प्रियंका गांधी खुद अपना काम चुनती हैं और उसे बखूबी निभाती हैं. 

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल
     

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल
     

    सोनिया और राहुल के संसदीय क्षेत्र रायबरेली और अमेठी में प्रियंका गांधी चुनाव प्रचार में भी उतरती हैं और लोगों पर इसका अच्छा प्रभाव भी पड़ता है. गरीब और महिलाओं के बीच खासकर प्रियंका गांधी जाती हैं और पार्टी पर उनको भरोसा दिलाती हैं. 

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल

    2012 में प्रियंका गांधी ने रायबरेली और अमेठी में विधानसभा चुनाव के दौरान भी प्रचार किया था. कई जानकार कहते रहे हैं कि प्रियंका गांधी के भीतर एक नेचुरल लीडर की खूबियां मौजूद हैं.

     

    Priyanka Gandhi: पर्दे के पीछे रहकर निभाती हैं गेम चेंजर का रोल

    प्रियंका गांधी ने रॉबर्ट वाड्रा से 1997 में शादी की थी. कुछ चुनावी रैलियों में वाड्रा भी प्रियंका के साथ नजर आ चुके हैं. वाड्रा और प्रियंका के दो बच्चे हैं.

 

Share This News :