Homeखेल ,प्रमुख खबरे,slider news,
रोहित का शतक काम न आया, भारत पहला वनडे हारा

रोहित शर्मा के शतक (133) के बावजूद भारत को शनिवार को पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 34 रनों से हार झेलनी पड़ी। ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट पर 288 रनों के जबाव में भारत 9 विकेट पर 254 रन ही बना पाया। भुवनेश्वर कुमार 29 रन बनाकर नाबाद रहे। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा वनडे 15 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा। मेजबान टीम की तरफ से पीटर हैंड्सकॉम्ब (73), उस्मान ख्वाजा (59) और शॉन मार्श (54) ने अर्द्धशतक लगाए। मार्कस स्टोइनिस 47 रनों पर नाबाद रहे।

03:51 PM
इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली। दूसरा वनडे 15 जनवरी को एडिलेड में खेला जाएगा।

03:51 PM
ऑस्ट्रेलिया के 5 विकेट पर 288 रनों के जबाव में भारत 9 विकेट पर 254 रन ही बना पाया। भुवनेश्वर कुमार 29 रन बनाकर नाबाद रहे।

03:50 PM
रोहित शर्मा के शतक (133) के बावजूद भारत को शनिवार को पहले अंतरराष्ट्रीय वनडे मैच में ऑस्ट्रेलिया से 34 रनों से हार झेलनी पड़ी।

03:49 PM
मोहम्मद शमी 1 रन बनाकर स्टोइनिस के शिकार बने।

03:45 PM
कुलदीप यादव 3 रन बनाकर पीटर सिडल की गेंद पर उस्मान ख्वाजा को कैच थमा बैठे।

03:36 PM
रोहित ने 129 गेंदों में 10 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 133 रन बनाए।

03:35 PM
रोहित की शतकीय पारी का अंत मार्कस स्टोइनिस ने किया। रोहित उनकी गेंद पर मैक्सवेल को डीप मिडविकेट पर कैच दे बैठे।

03:26 PM
भारत ने 45 ओवरों में 6 विकेट पर 214 रन बना लिए हैं। रोहित 128 और भुवनेश्वर कुमार बगैर खाता खोले क्रीज पर हैं।

03:22 PM
रिचर्डसन ने जडेजा को शॉन मार्श के हाथों झिलवाया। उन्होंने 8 रन बनाए। भारत को 213 रनों पर छठा झटका लगा।

03:21 PM
भारत ने 44 ओवरों में 5 विकेट पर 213 रन बना लिए हैं। रोहित 127 और रवींद्र जडेजा 8 रन बनाकर क्रीज पर हैं। अब भारत को जीत के लिए 36 गेंदों में 76 रन चाहिए।

03:06 PM
रोहित ने 110 गेंदों में 7 चौकों और 4 छक्कों की मदद से शतक पूरा किया।

03:03 PM
यह उनका ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे में सातवां शतक है। वे ऑस्ट्रेलिया में अब पांच वनडे शतक लगा चुके हैं।

03:02 PM
रोहित शर्मा ने रिचर्डसन की गेंद पर 2 रन लेकर शतक पूरा किया। यह उनका वनडे में 22वां शतक है।

03:00 PM
भारत को पांचवां झटका लगा जब रिचर्डसन की गेंद को दिनेश कार्तिक (12) स्टम्प्स पर खेल बैठे। भारत को 176 पर पांचवां झटका लगा।

02:33 PM
भारत ने 33 ओवरों में 4 विकेट पर 144 रन बना लिए हैं। रोहित 76 और दिनेश कार्तिक 2 रन बनाकर क्रीज पर हैं।

02:27 PM
धोनी और रोहित ने चौथे विकेट के लिए 137 रनों की साझेदारी की।

02:27 PM
धोनी 51 रन बनाकर बेहरेनडॉर्फ की गेंद पर एलबीडब्ल्यू हुए। उन्होंने 96 गेंदों में 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से ये रन बनाए।

02:25 PM
धोनी ने स्टोइनिस की गेंद पर चौका लगाकर फिफ्टी पूरी की। यह अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट में उनकी 68वीं फिफ्टी हैं।

02:24 PM
लय में आने के बाद धोनी ने खेला ऐसा शानदार शॉट।

Share This News :