Homeप्रमुख खबरे,slider news,अपना मध्यप्रदेश,
डॉ. नेहा बनी प्रदेश सचिव, युवा संगठन की सूची जारी

भोपाल ( विनय शर्मा ) : युवा जागरूकता जनकल्याण संगठन के प्रदेशाध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश सचिव (प्रशासन) अंकित तिवारी ने प्रदेश सचिव सहित कार्यसमिति  सदस्य एवं जिलाध्यक्ष की नियुक्ति की है। संगठन के नियुक्त पदाधिकारियों की सूची में नरसिंहपुर निवासी डॉ नेहा नेमा को प्रदेश सचिव और दतिया निवासी विनीत समाधिया को प्रदेश कार्यसमिति सदस्य बनाया गया है एवं सोनू यादव को जिलाध्यक्ष राजगढ़ और अमित सिंह को जिलाध्यक्ष रीवा मनोनीत किया गया। साथ ही तिवारी ने बताया है कि संगठन अपने विस्तार के लिए जल्द ही प्रदेश में सदस्यता अभियान चलाकर 50 हजार युवाओं को जोड़ कर लछ्य पूरा करेगा।

Share This News :