Homeअपना शहर ,
बारिश के साथ ओले गिरे ,अब बढ़ेगी ठण्ड

ग्वालियर . चार दिन से लगातार दिन व रात का पारा चढ़ने से मौसम में बदलाव आ गया था। इससे सर्दी गायब हो गई थी। लेकिन सोमवार को मौसम ने फिर करबट बदली। मुरैना, श्योपुर में तेज बारिश के साथ सोईकलां में चने के आकार के ओले भी गिरे। ग्वालियर में पहले रिमझिम फिर रात 11 बजे के बाद बारिश हुई। भिंड में हल्की बारिश दर्ज की गई। वहीं नीमच जिले के मनासा में सुबह 10 मिनट तक पानी बरसा और 3 मिनट ओले गिरे।

ग्वालियर में सोमवार को पहले बादल छाए, इसके बाद 6 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से दक्षिण-पूर्वी हवा चली। इस दौरान बादलों के बीच सूरज छुप गया। शाम 5 से लेकर 7 बजे तक रिमझिम बारिश हुई। मावठ के चलते अधिकतम तापमान 1.5 डिग्री सेल्सियस गिरावट के साथ 28 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़त के साथ 9.2 डिग्री दर्ज किया गया।

 

आगे क्या: छाएंगे बादल, होगी बारिश : मौसम वैज्ञानिक उमाशंकर चौकसे के मुताबिक राजस्थान में ऊपरी हवा में चक्रवात बना हुआ है। इसी के चलते बारिश हुई है। अब तापमान में गिरावट आने के साथ ही बुधवार से शहर में कोहरा भी छाएगा। अगले 24 घंटे के दौरान बादल छाएंगे और कुछ क्षेत्रों में बूंदाबांदी हो सकती है।

Share This News :