Homeअपना मध्यप्रदेश,
CSP की पत्नी का मेजर पर आरोप, वीडियो बनाकर 50 लाख मांगे, मेजर ने ब्लैकमेल करने की बात कही

इंदौर। मेजर पर दुष्कर्म का केस दर्ज करवाने वाली सीएसपी की पत्नी ने मेजर पर यह भी आरोप लगाया कि उसका अश्लील वीडियो बनाकर मेजर 50 लाख रुपए की मांग कर रहा था। उधर, मेजर का आरोप है कि महिला 80 लाख रुपए का मकान हड़पना चाहती थी। साजिश में पति और बेटियां भी शामिल हैं।

न्यू पलासिया निवासी 50 वर्षीय महिला (सीएसपी की पत्नी) सोमवार को एमवाय अस्पताल में मेडिकल करवाकर तेजाजी नगर थाना पहुंची और पुलिस के समक्ष बयान दर्ज करवाए। पीड़िता ने कहा कि मेजर ने दुष्कर्म किया और निर्वस्त्र वीडियो बना लिया। उसने पति और पिता (रिटायर टीआई) को बदनाम करने की धमकी दी और 50 लाख की मांग शुरू कर दी। वह ब्लैकमेल कर विभिन्न शहरों की अलग-अलग होटलों में बुलाकर शारीरिक संबंध बनाता रहा। उधर, मेजर के पिता सतीश कुमार ने पुलिस अफसरों को ऐसे फोटोग्राफ्स और ऑडियो रिकॉर्डिंग भेजी है जिसमें महिला अश्लील बातें कर रही है। उसकी दो बेटियां अन्य सैन्य अफसरों के साथ फोटो खिंचवा रही है।



फर्जी आईडी बनाकर किया उपयोग

पीड़िता ने कहा कि मेजर अंकुर तीन मई 2017 को इंफाल से इंदौर आया और खंडवा रोड स्थित रेस्त्रां जल ए जंगल में बुलाया। वह सैन्य अफसरों का सम्मान करती है। भरोसा कर मिलने चली गई। मेजर ने कॉफी में नशीला पदार्थ पिलाया और दुष्कर्म किया। उसने अश्लील वीडियो बना लिया। सात मई को धमकाकर भोपाल (होटल लेक व्यू अशोका) में दुष्कर्म किया। फर्जी दस्तावेजों पर साइन करवा लिए। उसके नाम से फर्जी आईडी बनाकर विभिन्ना कामों में उपयोग करने लगा।



रिटायर सैन्य अफसर पिता ने धमकाया

पीड़िता के मुताबिक आरोपित मेजर ने बगैर पूछे फ्लाइट के टिकट बुक करवाए और 9 जून को दिल्ली बुला लिया। पीड़िता अंकुर के पिता सतीश कुमार (रिटायर्ड सैन्य अफसर) के पास पहुंची और दुष्कर्म की घटना बताई। उन्होंने मदद नहीं की और धमकाया। लोक लाज के भय से वह इंफाल चली गई और अंकुर ने उसके साथ दुष्कर्म किया। फोटो वीडियो वायरल करने की धमकी देकर दिल्ली, अंडमान, बें

साजिश में सीएसपी भी शामिल

सतीश कुमार का आरोप है कि महिला जालसाज है। उसे उसका पति (सीएसपी) और बेटियां भी मदद करती हैं। शक है कि यह गिरोह कई लोगों को जाल में फंसा चुका है। कुछ लोगों ने बताया कि विधायक, पूर्व विधायक और शहर के ख्यात क्लब में भी महिला का आना-जाना है। सतीश ने कहा कि महिला बेटे की हत्या भी करवा सकती थी।



मेजर से प्रेमभरी बातें कर फंसाने का ऑडियो पेश

मेजर ने पुलिस को कई ऑडियो रिकॉर्डिंग और वॉट्सएप चेटिंग भेजी है। इसमें महिला मेजर से अश्लील बातें कर रही है। उसने कहा कि वह उससे बहुत प्यार करती है। उसके लिए कुछ भी कर सकती है। उस पर कुछ जिम्मेदारियां आ गई हैं। मेजर ने 50 से ज्यादा फोटो भी पुलिस को दिए हैं जिसमें शादी करने और बेटियों के साथ अन्य सैन्य अफसरों के साथ बगीचों में घूम रही है।



दोनों केस की जांच होगी

डीआईजी हरिनारायणचारी मिश्र के मुताबिक मेजर और महिला की शिकायत पर अलग-अलग प्रकरण दर्ज कर लिए हैं। दोनों पक्षों ने साक्ष्य उपलब्ध करवाए हैं। मामले में जांच के आदेश दिए गए हैं।

Share This News :