Homeराज्यो से ,
फरवरी तक मंत्री बनाओ वरना समर्थन वापस

 à¤®à¤§à¥à¤¯ प्रदेश् के दमोह जिले की पथरिया विधानसभा सीट से बसपा विधायक रामबाई ने कहा है कि वह अभी कांग्रेस सरकार को समर्थन दे रही हैं, लेकिन फरवरी तक ही इंतजार करेंगी। इसके बाद वह विचार करेंगी कि कमलनाथ सरकार को समर्थन दें या न दें।  उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कमलनाथ ने 24 जनवरी तक मंत्री बनाने की बात कही थी। अभी तक तो नहीं बनाया, अब देखते हैं आगे क्या होगा। अभी मजबूरी में धैर्य तो रखना ही पड़ेगा। जहां तक मंत्री बनाने की बात है तो वह मंत्री बनाएंगे। हमारी वजह से ही कांग्रेस की सरकार बनी है। जनता ने सत्ता परिवर्तन किया है, हम जनता का सम्मान करते हैं। हम कमलनाथजी पर विश्वास करते हैं। उन्हें पहले ही हम लोगों को मंत्री बना देना था। हालांकि, कल क्या हो सकता है, कुछ नहीं कहा जा सकता, इसलिए अभी कुछ कहना ठीक नहीं है।

Share This News :