Homeराज्यो से ,slider news,
लोकसभा चुनाव: प्रियंका-सिंधिया जिताऊ प्रत्याशियों का करेंगे चयन लखनऊ

कांग्रेस का राष्ट्रीय महासचिव बनने के बाद सोमवार को प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया  कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी  के साथ पहली बार लखनऊ आएंगे। एयरपोर्ट से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय तक पूरे रास्ते में करीब तीन दर्जन जगहों पर उनका स्वागत होगा। इसी दौरान उनका लालबाग चौराहे पर संबोधन भी होगा। एयरपोर्ट से कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, ज्योतिरादित्य सिन्धिया एक साथ प्रदेश कार्यालय तक आयेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी रात को ही दिल्ली वापस चले जाएंगे, जबकि प्रियंका व ज्योतिरादित्य अपने क्षेत्रों की लोकसभा सीटवार लोगों से मिलेंगे। वे कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगे, वहीं जिताऊ प्रत्याशियों का चयन भी करेंगे। जमीनी स्तर पर संगठन की थाह लेंगे।हैदराबाद की टीम कर रही सजावट: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी, राष्ट्रीय महासचिवों प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिया के स्वागत के लिए प्रदेश कांग्रेस कार्यालय को सजाने हैदराबाद से टीम आई है। वह प्रदेश कार्यालय को खासतौर पर पूर्वी और पश्चिमी यूपी की जिम्मेदारी संभालने वाली प्रियंका गांधी और ज्योतिरादित्य सिंधिंया के स्वागत के लिए तैयार करेगी। रविवार को प्रदेश कार्यालय को चमकाया जाता रहा। à¤¦à¤¿à¤¨ भर चलीं तैयारियां :प्रदेश अध्यक्ष राज बब्बर, प्रमोद तिवारी समेत सभी नेता एयरपोर्ट से लेकर प्रदेश कार्यालय तक दिन भर तैयारियों को अंतिम रूप देते रहे। राज्यसभा सांसद पी.एल. पुनिया, राष्ट्रीय महासचिव हरीश रावत, मुकुल वासनिक, फ्रण्टल संगठनों के अध्यक्ष आज ही लखनऊ पहुंच गए। सबने अपनी टीम के साथ स्वागत की तैयारियों की समीक्षा की। 

Share This News :