Homeदेश विदेश ,slider news,
कैदियों में भड़का गुस्सा, राजस्थान की जेल पाक कैदी की हत्या

जयपुर। राजस्थान की जेल में पाकिस्तानी कैदी की हत्या कर दी गई है। घटनाक्रम जयपुर जेल का है। जिस कैदी की हत्या हुई है उसका नाम शाकिर उल्लाह। अधिकारियों के मुताबिक, पुलवामा आतंकी हमले के बाद से कैदियों में विवाद चल रहा था। जेल आईजी रूपेंद्र सिंह ने पूरे घटनाक्रम की पुष्टि की है।

अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को 3-4 कैदियों ने शाकिर के साथ मारपीट की और इसी दौरान उसकी मौत हो गई। शाकिर आतंकी गतिविधियों के मामले में सजा काट रहा था।

मामले की उच्च स्तरीय जांच शुरू कर दी गई है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर 6 कैदियों की पहचान की गई है।शाकिर को 2010 में एटीएस ने गिरफ्तार किया था। उस पर आतंकियों के लिए फंड जुटाने का आरोप था। 30 नवंबर 2017 को उसे आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई थी। मालूम हो, जयपुर जेल में लश्कर के 8 आतंकी कैद है, जिनमें से 3 पाकिस्तानी है।

Share This News :