Homeदेश विदेश ,
विमान क्रैश, 150 से ज्यादा यात्री थे सवार

अदीस अबाबा। इथियोपियन एयरलाइंस का एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। प्रधानमंत्री कार्यालय ने रविवार को ट्वीट कर इस हादसे की पुष्टि की। बताया जा रहा है कि विमान में 149 यात्री और 8 क्रू मेंबर सवार थे। हादसे में सभी यात्रियों की मौत की आशंका जताई जा रही है। हांलाकि अभी तक इस बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

जानकारी के अनुसार, इथियोपियन एयरलाइंस के बोइंग 737 ने रोजाना की तरह अदीस अबाबा से केन्या की राजधानी नैरोबी के लिए सुबह उड़ान भरी थी। स्थानीय समय के अनुसार, सुबह 8.38 बजे विमान ने उड़ान भरी थी। इसके कुछ ही देर बाद 8.44 बजे विमान का संपर्क टूट गया। इथोपिया के प्रधानमंत्री ने विमान हादसे की पुष्टि की है।

इथियोपिया के प्रधानमंत्री ने विमान हादसे में मरने वाले लोगों के परिजनों के प्रति शोक जताया है। उधर, इथियोपियन एयरलाइंस ने कहा है कि विमान दुर्घटनाग्रस्त में कितने लोगों की मौत हुई है अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिल पायी है। एयरलाइंस ने कहा कि हादसे के बाद खोज और बचाव अभियान जारी है। फ्लाइट ईटी 302 राजधानी अडिस से करीब 60 किलोमीटर दूर बिशोफ्टु शही में यह हादसा हुआ है। एयरलाइन ने बताया कि जिस प्लेन में हादसा हुआ है वह 737-800 मैक्स था।

Share This News :