Homeराज्यो से ,
अच्छी शिक्षा के लिए कांग्रेस को वोट दें : प्रियंका गांधी

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा करछना के मनैया गंगा यात्रा शुरू करते हुए दुमदुमा फिर सिरसा गंगा घाट पहुंची। सिरसा के कपसाई गंगा मार्ग पर उन्होंने पैदल मार्च किया। इस दौरान लोगों का हुजूम उमड़ा रहा। à¤…चानक प्रियंका गांधी कुछ लोगों के घरों में चली गईं। लगभग एक दर्जन घर में जाकर लोगों का हालचाल पूछा। प्रियंका ने सेजल और अंशिका नाम के बच्चों से पढ़ाई के बारे में पूछा। पिता सफाई लाल से कहा कि बच्चों की अच्छी शिक्षा के लिए कांग्रेस को वोट दें।

बता दें कि गंगा यात्रा के लिए प्रियंका गांधी रविवार की रात में ही प्रयागराज आ गई थीं। वह रात में अपनी दादी के घर स्वराज भवन में रुकीं। सुबह 9.30 बजे प्रियंका गंगा यात्रा के लिए स्वराज भवन से निकलीं। प्रियंका गांधी सबसे पहले संगम क्षेत्र स्थित बड़े हनुमान मंदिर पहुंची और वहां हनुमान जी का दर्शन कर उनकी आरती उतारी। इसके बाद उन्होंने किला स्थित अक्षयवट और सरस्वती कूप का दर्शन किया फिर संगम पहुंचीं। संगम में त्रिवेणी की आरती उतार कर उन्होंने मां गंगा का आशीष लिया और वहां से नाव पर बैठकर गंगा के पास अरैल गईं। अरैल में कार से वह करछना के मनैया घाट पहुंची। वहां से वह मोटरबोट में सवार होकर गंगा यात्रा शुरू की हैं। अगला पड़ाव उनका हंडिया स्थित लाक्षागृह में होगा।

Share This News :