Homeअपना शहर ,खास खबरे,
राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ का कार्यक्रम सम्पन्न

राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय सचिव  रामसेवक प्रजापति ठेकेदार  के निज निवास दतिया पर उनके सुपुत्र जोगेन्द्र कुमार एवं संभागीय संगठन मंत्री  हरगोविन्द प्रजापति  सुपुत्री भावना का मंगल परिणयोत्सव उपरांत आशीर्वाद समारोह कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। इस अवसर आशीर्वाद प्रदान करने राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रजापति शियोनाथ सिंह शिव एवं राष्ट्रीय मुख्य महासचिव  सुरेन्द्र कुमार प्रजापति  दिल्ली से पधारे। मध्यप्रदेश, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदराम प्रजापति और राष्ट्रीय प्रजापति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति एंव प्रदेश प्रभारी शिवनारायण प्रजापति , प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति . संभागीय अध्यक्ष गणेश प्रजापति  ग्वालियर से जिला अध्यक्ष अशोक प्रजापति . जिला उपाध्यक्ष रवि प्रजापति. जिला उपाध्यक्ष शिवराज प्रजापति ग्वालियर, चम्बल संभाग एवं जिले के पदाधिकारी भी इस अवसर पर उपस्थित रहे । सभी ने वर वधु को शुभाशीष प्रदान किया।
दतिया रामसेवक प्रजापति ठेकेदार  (रा प्र महासंघ) के निज निवास पर उनके सुपुत्र के आशीर्वाद समारोह में राष्ट्र, प्रदेश, संभाग एवं जिले से पधारे सभी महासंघ के पदाधिकारियों का बड़ी आत्मीयता से सम्मान किया गया। इस अवसर पर महासंघ मध्यप्रदेश परिवार का विस्तार करते हुये समाज के कर्मठ एवं वरिष्ठ समाजसेवियों को महासंघ परिवार में शामिल किया।
 à¤œà¥à¤—राज प्रजापति 
(जिला शिक्षा कार्यक्रम अधिकारी) को
संभागीय संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ ग्वालियर चम्बल
 à¤ªà¥à¤°à¥€à¤¤à¤® सिंह प्रजापति को
संभागीय सचिव, ग्वालियर
 à¤œà¤®à¥à¤¨à¤¾ प्रसाद प्रजापति  को
संभागीय उपाध्यक्ष, ग्वालियर
 à¤°à¤¾à¤®à¤µà¥€à¤° प्रजापति जी को
संभागीय संगठन मंत्री, ग्वालियर
 à¤¹à¤°à¤—ोविन्द प्रजापति  सूरजपुर
संभागीय संगठन मंत्री, ग्वालियर
मनोनीत किया गया। इस सभी की नियुक्ति रा प्र महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष शियोनाथ शिव प्रजापति (राष्ट्रपति पदक विजेता) एवं राष्टीय मुख्य महासचिव सुरेन्द्र कुमार प्रजापति, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नंदराम प्रजापति, राष्ट्रीय सचिव रामसेवक प्रजापति , प्रदेश प्रभारी  शिवनारायण प्रजापति , प्रदेश अध्यक्ष ख्यालेन्द्र प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रजापति , संभागीय अध्यक्ष गणेश प्रजापति , संभागीय मुख्य महासचिव  रमेश प्रजापति , संभागीय संगठन मंत्री  बदन सिंह  "फौजी" ग्वालियर जिलाध्यक्ष अशोक प्रजापति , मुरैना जिलाध्यक्ष  बल्लू प्रजापति  की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।

Share This News :