Homeअपना मध्यप्रदेश,
महू में युद्धाभ्यास के दौरान हादसा, दो जवानों की मौत, ग्यारह घायल

 à¤›à¤¾à¤µà¤¨à¥€ में भारतीय सेना की बेरछा फायरिंग रेंज में गुरुवार को अभ्यास के समय हादसा हो गया। इसमें दो सैनिकों की मौत हो गई और करीब ग्यारह जवान घायल हो गए। पांच को गंभीर हालत में इंदौर एयरपोर्ट से एयर लिफ्ट कर दिल्ली में सेना के रिसर्च एंड रिफरल अस्पताल में पहुंचाया गया है।

हादसे के बारे में सेना ने कोई भी औपचारिक बयान फिलहाल नहीं दिया है। बताया जाता है कि हादसा आग लगने से हुआ है। सभी जवान स्नाईपर कोर्स के हैं और हादसे के समय यह सेना की यूनिफार्म कैमोफ्लाज यानी छद्मावरण वाला ग्ली सूट पहने थे। इसी दौरान अचानक आग लग गई और दो जवान इसकी चपेट में आ गए। इनको बचाने के लिए ऐसी ही वेशभूषा में दूसरे सैनिक भी भागे जो खुद भी आग के चपेट में आ गए। इसके बाद सभी को इलाज के लिए सैन्य अस्पताल लाया गया। 

 à¤¦à¥‹ सैनिकों रंजीत (27) पिता सुमेर सिंह ग्राम रंडेर (राज.) और अक्षय (25) पिता रामसिंह निवासी कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश) की मौके पर ही मौत हो गई। दिल्ली भेजे गए गंभीर घायल अरुण, पप्पू दास, संजय कुमार, मनोज कुमार और करतार सिंह हैं।

दोनों मृत सैनिकों के शव शाम साढ़े सात बजे मध्यभारत अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए लाए गए। महू सैन्य अस्पताल में करीब छह घायल सैनिकों का इलाज जारी है। घटना के बाद भी बेरछा फायरिंग रेंज में जवानों का युद्धाभ्यास तय समय तक जारी रहा।बताया यह भी जा रहा है कि बेरछा रेंज में जहां युद्धाभ्यास चल रहा था, वहां 81 एमएम के मोर्टार भी चलाए जा रहे थे। इस दौरान एक मोर्टार बैरल में फट गया। विस्फोट में कुछ सैनिक घायल हुए वहीं विस्फोट से पास की घास और ग्ली सूट में आग लग गई, जिससे सभी सैनिक झुलस गए। हालांकि इस बात किसी भी तरह से पुष्टि नहीं की गई है। उल्लेखनीय है कि करीब दस वर्षों पहले भी इसी तरह का एक हादसा महू छावनी में हुआ था, जिसमें श्रीलंकाई सेना के दो अफसरों की मौत हो गई थी।

Share This News :