Homeअपना मध्यप्रदेश,
ऑटो और पिकअप की टक्कर में 5 महिलाओं की मौत, कई घायल

दमोह। à¤¸à¥‹à¤®à¤µà¤¾à¤° की अल सुबह हटा-पन्ना मार्ग पर ऑटो और पिकउप वाहन की टक्कर हो गई, जिसमें 3 महिलाओं की मौके पर मौत हो गई। जबकि कई लोग इस हादसे में घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर रुप से घायल दो और महिलाओं ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि दमोह की कुछ महिलाएं शादी समारोह में खाना बनाने गैसाबाद गई थीं और वहां से ऑटो में लौट रहीं थीं। वही पिकउप हटा से मोहन्द्रा की तरफ जा रहा था। तभी रास्ते में दोनों की टक्कर हो गई। मृतक महिलाएं कहां कि हैं इसकी जानकारी अभी नही मिल पाई है। फिलहाल हादसे में घायल हुईं चार महिलाओं का जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

Share This News :