Homeराज्यो से ,प्रमुख खबरे,slider news,
विधानसभा चुनाव में हार के बाद चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल को सौंपा इस्तीफा

नई दिल्ली। देश में जहां लोकसभा चुनाव की सरगर्मी है, वहीं कुछ राज्यों में विधानसभा चुनाव के लिए भी मतगणना हो रही है। आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, सिक्किम के साथ ही तमिलनाडु की 22 सीटों के लिए काउंटिंग हो रही है। आंध्रप्रदेश में भी विधानसभा चुनाव के नतीजों की तस्वीर लगभग साफ हो चुकी है। टीडीपी को यहां बड़ी हार मिलती नजर आ रही है। यहां YSRC से TDP को बड़ी हार मिली है। इसके बाद सीएम चंद्रबाबू नायडू ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा भी दे दिया है।

 

गोवा में पणजी उपचुनाव में कांग्रेस के बबुश मोनसराटे ने जीत हासिल की है। ये भाजपा के लिए बड़ा झटका है, क्योकिं ये सीट पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर के निधन के बाद खाली हुई थी। वहीं तमिलनाडु में 22 विधानसभा सीटों में से 12 सीटों पर DMK आगे चल रही है। तमिलनाडु में 234 विधानसभा सीटें हैं। यहां बहुमत के लिए 118 सीटों की जरुरत है। AIADMK के पास फिलहाल 113 सीटें हैं, उसे उपचुनाव में 5 सीटों की जरुरत है।

2014 में 175 सदस्‍यीय विधानसभा में चंद्रबाबू नायडू की पार्टी टीडीपी के 117 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया था। वहीं जगनमोहन रेड्डी की पार्टी वाईएसआर कांग्रेस ने 70 सीटें और के चंद्रशेखर राव की पार्टी तेलंगाना राष्‍ट्र समिति (टीआरएस) ने 60 सीटें जीती थीं।

 

Share This News :