Homeराज्यो से ,
कुछ इलाकों में गर्मी से राहत, प्री मानसून गतिविधियां शुरू

 à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ में प्री मानसून गतिविधियां शुरू होने लगी हैं। इससे भीषण गर्मी से राहत मिलने के आसार हैं। इसी क्रम में शनिवार को मंदसौर, नीमच, मनासा में आंधी के साथ बरसात भी हुई। हालांकि प्रदेश के बाकी हिस्सों में गर्मी चरम पर है। शनिवार को खजुराहो, ग्वालियर, नौगांव और दमोह में अधिकतम तापमान 47 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। रीवा में पारा 46 डिग्री तक जा पहुंचा, जबकि टीकमगढ़, खरगोन, रायसेन, गुना, शाजापुर, उमरिया, सतना और सीधी में तापमान 45 डिग्री दर्ज हुआ।

भोपाल में तापमान 44.1 डिग्री रहा, जो सामान्य से 4 डिग्री अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक 2 जून को नौतपा की समाप्ति के साथ ही गर्मी से कुछ राहत मिलने की संभावना भी बढ़ रही है। मौसम विज्ञानी अभिजीत चक्रवर्ती ने बताया कि वातावरण में नमी का प्रतिशत बढ़ने लगा है। इससे प्री मानसून गतिविधियों में तेजी आने की संभावना है।मंदसौर, नीमच और रतलाम जिले में शनिवार को आंधी के साथ तेज बारिश हुई। इससे पेड़, बिजली के खंभे और घरों के छप्पर धराशायी हो गए। खुले में रखी किसानों की उपज भी भीग गई। नीमच में ओले भी गिरे। ईदगाह रोड पर बरगद का पेड़ गिरने से तीन मकानों को नुकसान पहुंचा है। रतनगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम महेंद्री में बिजली गिरने से सात वर्षीय विष्णु पिता मदन की मौत हो गई। आलोट में एक घंटा तेज बारिश हुई।

Share This News :