Homeराज्यो से ,
TMC को एक और झटका

बैरकपुर। à¤ªà¤¶à¥à¤šà¤¿à¤® बंगाल में तृणमूल सरकार को एक और झटका लगा है। इस बार मामला निकाय से जुड़ा है।भारतीय जनता पार्टी ने भाटपाड़ा नगर पालिका पर कब्जा जमा लिया है। भाटपाड़ा भाजपा के कब्जा वाली बंगाल का पहली नगरपालिका बन गई है।

मंगलवार को भाटपाड़ा नगरपालिका में अविश्वास प्रस्ताव लाया गया। पालिका के 34 पार्षदों में से 26 ने इस दौरान भाजपा का साथ दिया।

इसके बाद बीजेपी के सांसद अर्जुन सिंह के भतीजे सौरभ सिंह पालिका के नए अध्‍यक्ष निर्वाचित हुए।सांसद अर्जुन सिंह ने कहा कि जल्द ही कई नगरपालिकाओं और पंचायतों पर भाजपा अपना कब्जा करेगी। जय श्रीराम के बदले तृणमूल सुप्रीमो के जय हिंद नारा देने के मामले में उन्होंने कहा कि भाजपा का नारा भारत माता की जय है। जय हिंद का अर्थ भारत माता की जय होता है। मुझे खुशी है कि अब दीदी भाजपा के चलते देश का जय बोलने लगी हैं।

Share This News :